लखनऊ

UP Politics: ‘इस महीने सब कुछ फाइनल हो जाएगा’, चुनाव के लिए सीट-शेयरिंग पर बोले यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम

UP Politcs: उत्तर प्रदेश चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि इसी महीने सब कुछ फाइनल हो जाएगा। उन्होंने वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन और राहुल गांधी व कांग्रेस की विचारधारा से लोगों के जुड़ने की भी बात कही।
2 min read
• •
Oct 08, 2026
UP Politcs
उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम (ANI Photo)

UP Politics: उत्तर प्रदेशमें आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर गठबंधन में सीट शेयरिंग के सवाल पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारीराजेंद्र पाल गौतमने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस महीने सीट शेयरिंग को लेकर सब कुछ फाइनल हो जाएगा।

इसी महीने सीट शेयरिंग पर फैसला होने की उम्मीद

राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे को लेकर प्रक्रिया चल रही है और इसी महीने सब कुछ तय हो जाएगा। उनके बयान से साफ है कि कांग्रेस चुनावी रणनीति के तहत सीट शेयरिंग को जल्द अंतिम रूप देने की तैयारी में है।

वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन का किया जिक्र

कांग्रेस नेता ने कहा कि फिलहाल देश में वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन चल रहा है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस लगातार अपनी आवाज उठा रही है। राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि दिल्ली में लोग राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। उनके मुताबिक, लोग देश में संविधान और लोकतंत्र को बचाने के उद्देश्य से कांग्रेस पार्टी से जुड़ रहे हैं।

तेजस्वी यादव ने साधा निशाना

बता दें कि हाल ही में बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मीडिया से बात करते हुए एक बार फिर से चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वोट चोरी का तरीका बिहार से शुरू किया गया और बाद में इसे पूरे देश में लागू किया गया। तेजस्वी ने दावा किया कि चुनाव दर चुनाव बीजेपी को जिताने के लिए वोटों में हेरफेर का तरीका अपनाया गया। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की जानकारी अब जनता के सामने आ चुकी है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि वोट चोरी का तरीका खुद दो चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों के जरिए सामने आया है। उन्होंने चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर कोई व्यक्ति इस तरह वोटों में हेरफेर कर सकता है और लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा सकता है, तो देश कैसे चलेगा। हाल ही में चुनाव आयोग के कामकाज और SIR को लेकर दो चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों की खबरें सामने आई थी। इन मुद्दों पर विपक्षी दल लगातार सवाल उठा रहे हैं।

Updated on:
08 Oct 2026 01:48 pm
Published on:
08 Oct 2026 01:23 pm