लखनऊ

अगले चार दिन यूपी में चलेगी शीतलहर, पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में गंभीर शीत लहर का मौसम अलर्ट

अगर मौसम विभाग के आंकड़ों को देखें तो यूपी में मुजफ्फरनगर प्रदेश का सर्वाधिक ठंडा जिला रहा। यहां पर 3.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मेरठ व बिजनौर पांच डिग्री सेल्सियस के साथ यूपी में दूसरे सर्वाधिक ठंडे शहर रहे। मेरठ में दिन का तापमान सामान्य से तीन और रात का पारा दो डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Dec 2021, 10:09 PM IST
Feature image

लखनऊ. यूपी में अगले चार दिन जमकर शीतलहर चलेगी। शनिवार से कड़ाके की सर्दी का आगाज हो जाएगा। मौसम विभाग का भी अलर्ट है कि, अगले पांच दिनों पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीत लहर से गंभीर शीत लहर की स्थिति रहने का अनुमान है। और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी हालात कोई बहुत बेहतर नही है। आने वाले 24 घंटों से मौसम पूरी तरह से बदल जाएगा।

शीत लहर की स्थिति - मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 19 से 21 दिसंबर के बीच शीत लहर, गंभीर शीत लहर की स्थिति बनने का अनुमान है। इस वक्त यूपी के तमाम जिलों में तेज ठंडी हवाएं चल रही हैं। वजह साफ है कि पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। जिसका असर है मैदानी और तराई इलाकों में पड़ रहा है। जिस वजह से इन जिलों में तापमान गिर गया है।

मुजफ्फरनगर यूपी का सर्वाधिक ठंडा जिला - अगर मौसम विभाग के आंकड़ों को देखें तो यूपी में मुजफ्फरनगर प्रदेश का सर्वाधिक ठंडा जिला रहा। यहां पर 3.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मेरठ व बिजनौर पांच डिग्री सेल्सियस के साथ यूपी में दूसरे सर्वाधिक ठंडे शहर रहे। मेरठ में दिन का तापमान सामान्य से तीन और रात का पारा दो डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया।

दिन में इन शहरों में भारी ठंड - मेरठ गुरुवार को दिन में भी सबसे ठंडा रहा। हमीरपुर प्रदेश में 19.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा। दिन में 20.2 डिग्री सेल्सियस के साथ इटावा दूसरा, 20.4 के साथ अलीगढ़ तीसरा सबसे ठंडा शहर रहा। मुजफ्फरनगर भी दिन में तीसरा सबसे ठंडा शहर दर्ज हुआ।

Published on: