लखनऊ

नई आबकारी नीति में शराब कारोबारियों के लिए खुशखबरी, मंत्री ने क्या कहा ? देखें वीडियो 

UP: उत्तर प्रदेश में नई आबकारी नीति आने के बाद शराब कारोबारियों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। उत्तर प्रदेश सरकार के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने इसकी जानकारी दी है। आइए बताते हैं मंत्री ने क्या कहा ? 
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Feb 2025, 4:40 PM IST

UP: उत्तर प्रदेश सरकार की नै आबकारी नीति को लेकर हुई बैठक के बाद शराब कारोबारियों के मन में कई सवाल उमड़ रहे हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार ने शराब कारोबारियों के लिए खुशखबरी लेकर आई है। कैबिनेट बैठक के बाद मंत्री नितिन अग्रवाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश में 75 नए वाइन शॉप खुलेंगे।

आबकारी मंत्री ने क्या कहा ?

नई आबकारी नीति पर यूपी के मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि फल वाइन के लिए हर जिले में एक दुकान खोली जाएगी। मुख्य उद्देश्य हमारे फल उत्पादक किसानों को प्रेरित करना है। मंडल मुख्यालयों में शुल्क 50,000 रुपये और अन्य जिला मुख्यालयों में शुल्क 30,000 रुपये है। उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले हैं तो 75 दुकानें खुलेंगी।

 इस बार की आबकारी नीति में हुआ है बदलाव 

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में वर्ष 2025-26 की नई आबकारी नीति को मंजूरी दी गई है। राज्य सरकार प्रत्येक वर्ष आबकारी नीति का निर्धारण करती है। इस बार वर्ष 2025-26 की आबकारी नीति में बदलाव किया गया है। नई नीति के अनुसार, इस बार शराब की दुकानों का नवीनीकरण नहीं होगा।

नई दुकानों का होगा सृजन 

वर्ष 2025-26 हेतु निर्धारित कम्पोजिट दुकानों एवं वर्ष 2024-25 में व्यवस्थित देशी मदिरा, मॉडल शॉप,की कुल दुकानों के 3 प्रतिशत तक के समतुल्य दुकानों के सृजन का अधिकार आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के पास तथा इससे अधिक की आवश्यकता पड़ने पर शासन की अनुमति से नई दुकानों का सृजन किया जा सकेगा।

Also Read
View All
‘उत्तर प्रदेश में 1.27 करोड़ हिंदू वोटरों के नाम गायब’, CM योगी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार; अजय राय बोले- जांच होनी चाहिए

‘गांधी परिवार डरने वाला नहीं है’, सोनिया गांधी की किताब पर BJP के हमलों का अराधना मिश्रा ने दिया जवाब; जानिए क्या कहा

‘6 तारीख को क्यों नहीं गए?’: अखिलेश के राम मंदिर जाने की टाइमिंग पर बीजेपी अध्यक्ष ने उठाए सवाल, जानें क्या कहा

यूपी चुनाव 2027: आगरा में 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीती थीं सभी 9 सीटें, अब विपक्ष के सामने वापसी की चुनौती; जानें 9 सीटों का पूरा गणित

‘ऊपर से दिखावटी लड़ाई, अंदर मिलकर काट रहे मलाई’, लिंक एक्सप्रेसवे के टेंडर पर अखिलेश यादव ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप