लखनऊ

UPSRTC : यूपी सरकार आठ प्रमुख तीर्थों और 11 क्रांतिकारियों के नाम पर चलाएगी बसें

यूपी सरकार सूबे के आठ मशहूर तीर्थ स्थल और 11 मशहूर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर बस सेवाएं शुरू करने जा रही है। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने संस्कृति विभाग को प्रस्तावित नामों की लिस्ट सौंप दी है। बस मंजूरी का इंतजार है।  

2 min read
Aug 25, 2022
यूपी सरकार आठ प्रमुख तीर्थों और 11 क्रांतिकारियों के नाम पर चलाएगी बसें

यूपी सरकार सूबे के आठ मशहूर तीर्थ स्थल और 11 मशहूर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर बस सेवाएं शुरू करने जा रही है। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने संस्कृति विभाग को प्रस्तावित नामों की लिस्ट सौंप दी है। इसमें काशी विश्वनाथ, अयोध्या धाम और गोकुल धाम सहित आठ प्रमुख तीर्थों के नाम पर बस सेवाएं शुरू करने की बात कही गई है। इसके अलावा अमर बलिदानी मंगल पांडेय, चंद्रशेखर आजाद, अशफाक उल्ला खां सहित 11 क्रांतिकारियों के नाम पर बसें संचालित होंगी। बस मंजूरी का इंतजार है।

वीरों के सम्मान में बस सेवाएं

आजादी के अमृत काल में प्रदेश सरकार जिन 11 अमर बलिदानी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान में बस सेवाएं शुरू करने जा रही है। उसमें क्रांतिधरा मेरठ से लेकर बागी बलिया तक के अमर वीर बलिदानियों के नाम पर बसों के नाम रखे जाने हैं। 1857 की क्रांति के नायक मेरठ के अमर बलिदानी कदम सिंह, मथुरा के देवी सिंह, कानपुर के तात्या टोपे, नाना साहेब, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई और बलिया के मंगल पांडेय के नाम तो शामिल हैं। साथ ही चंद्रशेखर आजाद, राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां, भगत सिंह और बलिया के शेर कहे जाने वाले चित्तू पांडेय का नाम भी शामिल है।

चौरी-चौरा और काकोरी नाम रखने के प्रस्ताव

परिवहन विभाग ने गोरखपुर तक चलने वाली बस सेवाओं को चौरी-चौरा सेवा, काकोरी-लखनऊ तक जाने वाली बसों को काकोरी सेवा का नाम देने का प्रस्ताव है।

तीर्थों के नाम पर बसें

मथुरा से लेकर मिर्जापुर तक के प्रमुख तीर्थो के नाम पर बसें संचालित करने का प्रस्ताव है। इसमें वाराणसी के लिए काशी विश्वनाथ सेवा, प्रयागराज के लिये संगमतीर्थ सेवा, मिर्जापुर के लिए विंध्यवासिनी सेवा, अयोध्या के लिए अयोध्या धाम सेवा, मथुरा के लिये गोकुल धाम सेवा, वृंदावन धाम सेवा और गोवर्धन धाम सेवा तथा गोरखपुर के लिए गोरखधाम सेवा की शुरुआत करने की तैयारी है।

Published on:
25 Aug 2022 10:28 am
Also Read
View All