लखनऊ

सरकारी स्कूलों की छुट्टी का कैलेंडर जारी, देखें कब से शुरू होगा शीतकालीन अवकाश

School Holiday 2025: उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में होने वाली छुट्टियों को लेकर सारी कंफ्यूजन खत्म हो चुकी है। साथ ही, यह बात भी साफ हो गई है कि गर्मी और ठंड की छुट्टियां कब से कब तक पड़ेंगी।
2 min read
• •
Updated: 28 Dec 2024, 2:39 PM IST
UP Government school holiday calendar 2025

School Holiday Calendar 2025: उत्तर प्रदेश के प्राइमरी स्कूलों के लिए 2025 का कैलेंडर जारी हो गया है। बेसिक शिक्षा परिषद ने 26 दिसंबर को नए साल में होने वाली छुट्टियों की लिस्ट जारी की है। नए कैलेंडर में बसंत पंचमी की छुट्टी नहीं है, जबकि अनंत चतुर्दशी पर छुट्टी घोषित की गई है।

नए साल में शिक्षकों को मिलेगी 31 छुट्टियां

नए कैलेंडर के मुताबिक, नए साल में शिक्षकों को 31 अवकाश मिलेंगे। इस बार तीन रविवार तीन छुट्टियों के दिन पड़ रहे हैं।  गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, रामनवमी 31 मार्च और मोहर्रम 6 जुलाई रविवार को है। वहीं, दस अवकाश ऐसे हैं जो शनिवार या सोमवार को पड़ रहे हैं। इनमें रविवार को जोड़ने पर दो दिन की छुट्टी मिलेगी।

करवा चौथ के दिन मिलेगी छुट्टी

यह सूची सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को भेजी गई है। नए कैलेंडर के मुताबिक, हरतालिका तीज, करवा चौथ, संकठा चतुर्थी और ललई छठ, जीउतिया, अहोई अष्टमी का अवकाश शिक्षिकाओं, जबकि पितृ विसर्जन का अवकाश शिक्षक/शिक्षिकाओं को देय होगा।

गर्मी और ठंड की छुट्टी की डेट जारी

2025 में सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टी 20 मई से 15 जून तक रहेगी। वहीं, शीतकालीन अवकाश 31 दिसंबर से 14 जनवरी के बीच रहेगा। इसके साथ ही, एक अप्रैल से 30 सितंबर के बीच विद्यालय सुबह आठ से दिन में दो बजे तक चलेंगे। वहीं, एक अक्टूबर से 31 मार्च तक सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक चलेंगे।

प्रमुख त्योहारों की तिथि

गुरु गोविंद सिंह जयंती छह जनवरी, मकर संक्रांति 14 जनवरी, गणतंत्र दिवस 26 जनवरी, संत रविदास जयंती 12 फरवरी, महाशिवरात्रि 26 फरवरी, होलिका दहन 13 और होली 14 मार्च, ईद- उल-फितर 31 मार्च, डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती 14 अप्रैल, बुद्ध पूर्णिमा 12 मई, नरक चतुर्दशी 20 अक्तूबर, गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस 24 नवंबर को है। बकरीद सात जून, रक्षाबंधन नौ अगस्त, जन्माष्टमी 16 अगस्त, अनंत चतुर्दशी 06 सितंबर को है।

Also Read
View All