लखनऊ

राज्य कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, योगी सरकार का तोहफा, जल्द बढ़ेगी सैलरी

वेतन में ये बढ़ोत्तरी सातवें वेतनमान की सिफारिशों के अतिरिक्त होगी...
2 min read
• •
Updated: 6 Mar 2018, 12:28 PM IST
UP Government will increase state government employees salary news
राज्य कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, योगी सरकार का तोहफा, जल्द बढ़ेगी सैलरी

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के राज्य कर्मचारियों और निगमों, स्थानीय निकायों व स्वायत्तशासी संस्थाओं में काम करने वाले लाखों कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। राज्य सरकार जल्द ही अपने कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोत्तरी करने जा रही है। ये बढ़ोत्तरी सातवें वेतनमान की सिफारिशों के अतिरिक्त होगी। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों के वेतन और भत्तों को बढ़ाने के लिए राज्य वेतन समिति का गठन किया था। इसके चेयरमैन वृंदा स्वरूप बनाए गए थे। 28 फरवरी को वृंदा स्वरूप ने राज्य कर्मचारियों के वेतन और भत्तों को बढ़ाने के लिए अपनी सिफारिशें सौंप दी हैं। इस सिफारिश में तमाम तरह के भत्तों में बढ़ोत्तरी की बात की गई तै तो कुछ गैरजरूरी भत्तों को कम करने के लिए भी कहा गया है।

राज्य कर्मचारियों के लिए खुशखबरी

- सरकारी कर्मचारियों की बढ़ेगी सैलरी

- वेतन समिति ने सौंपी अपनी रिपोर्ट

- वित्त विभाग पर इसका कर रहा अध्ययन

- राज्य वेतन समिति के चेयरमैन वृंदा स्वरूप की रिपोर्ट

- कई भत्ते बढ़ेगें तो कुछ भत्ते खत्म भी होंगे

वित्त विभाग के पास सिफारिशें

राज्य वेतन समिति की सिफारिशें वित्त विभाग के पास हैं। वित्त विबाग अभी इनपर अध्ययन कर रहा है। जल्द ही भत्तों की मंदूरी के लिए इसे कैबिनेट को भेजा जाएगा। मुख्य सचिव राजीव कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश है कि वेतन भत्तों की सिफारिशों को जल्द से जल्द लागू किया जाए। इसलिए वित्त विभाग जोरशोर से काम कर रहा है। जल्द ही सिफारिशों को अमली जामा पहना दिया जाएगा। वित्त विभाग के सूत्रों के मुताबिक भत्तों में वृद्धि के बाद प्रत्योक कर्मचारी की कम से कम एक हजार सैलरी बढ़ जाएगी। हालांकि अभी रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं हुई है। सचिवालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष यादवेंद्र मिश्र और सचिव ओंकार नाथ तिवारी ने मुख्य सचिव राजीव कुनार से मिलकर रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग की है और कहा है कि जल्द से जल्द रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए। लेकिन सूत्रों के मुताबिक इस तरह से सैलरी में बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव रखा गया है।

जानिए कैसे बढ़ेगी सैलरी

- यात्रा भत्ता, एचआरए और नगर प्रतिकर बढ़ेगा

- प्रोजेक्ट एलाउंस, चाइल्ड केयर लीव बढ़ेगी

- वर्दी, शिक्षा और पौष्टिक आहार भत्ता भी बढ़ेगा

- अवकाश भत्ता, सचिवालय भत्ता में होगी बढ़ोतरी

- पोस्ट ग्रेजुएट भत्ता, सामूहिक बीमा भी वृद्धि होगी

- कैश हैंडलिंग, कंप्यूटर और द्विभाषीय भत्ता भी बढ़ेगा

- पोस्टमार्टम, प्रशिक्षण, प्रतिनियुक्ति, प्राइवेट प्रैक्टिस बंदी भत्ता

- प्रोजेक्ट एलाउंस, स्वौच्छिक परिवार नियोजन भत्ता भी शामिल

Updated on:
6 Mar 2018, 12:28 PM IST
Published on: