लखनऊ

खरीदारों की कमीशनबाजी पर लगेगी लगाम, अभिभावकों के खाते में पैसा भेजेगी योगी सरकार

सरकारी स्कूलों (Government Schools) में पढ़ने वाले बच्चों के लिए योगी सरकार बड़ा फैसला लेने जा रही है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Apr 2021, 9:19 AM IST
खरीदारों की कमीशनबाजी पर लगेगी लगाम, अभिभावकों के खाते में पैसा भेजेगी योगी सरकार
खरीदारों की कमीशनबाजी पर लगेगी लगाम, अभिभावकों के खाते में पैसा भेजेगी योगी सरकार

लखनऊ. सरकारी स्कूलों (Government Schools) में पढ़ने वाले बच्चों के लिए योगी सरकार बड़ा फैसला लेने जा रही है। सरकार के इस फैसले से अभिभावकों को राहत मिलेगी। योगी सरकार ने तय किया है बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूली बच्चों को यूनिफॉर्म, जूते-मोजे और बैग मुफ्त में देने की जगह इसका पैसा अभिभावकों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया जाएगा। अभिभावकों के खाते में 1100 रुपये भेजे जाएंगे। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने कैबिनेट की मंजूरी के लिए प्रस्ताव भेजा है।

खरीदारों की कमीशनबाजी पर लगेगी लगाम

दरअसल, सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को समय पर यूनिफॉर्म, जूते-मोजे, बैग और स्वेटर नहीं मिल पाते थे। सरकारी स्कूल के छात्रों को यूनिफॉर्म समेत सभी चीजें बेसिक शिक्षा परिषद खुद देती रही है। इससे कई बार इनकी क्वालिटी को लेकर शिकायतें की जाती थीं। ऐसे में योगी सरकार ने तय किया है कि अभिभावक खुद बच्चों के लिए ड्रेस खरीदेंगे। उनके अकाउंट में 1100 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। साथ ही स्कूल ड्रेस की खरीदारी में कमीशनबाजी पर भी लगाम लगेगी।

Published on:
Also Read
View All
‘गांधी परिवार डरने वाला नहीं है’, सोनिया गांधी की किताब पर BJP के हमलों का अराधना मिश्रा ने दिया जवाब; जानिए क्या कहा

‘6 तारीख को क्यों नहीं गए?’: अखिलेश के राम मंदिर जाने की टाइमिंग पर बीजेपी अध्यक्ष ने उठाए सवाल, जानें क्या कहा

यूपी चुनाव 2027: आगरा में 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीती थीं सभी 9 सीटें, अब विपक्ष के सामने वापसी की चुनौती; जानें 9 सीटों का पूरा गणित

‘ऊपर से दिखावटी लड़ाई, अंदर मिलकर काट रहे मलाई’, लिंक एक्सप्रेसवे के टेंडर पर अखिलेश यादव ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

‘ना सरकार आने वाली, ना PDA काम करेगा, 5 साल में सिर्फ अपनी जाति को बढ़ाया आगे’, ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर पलटवार