UP में होमगार्ड स्वयंसेवकों की 45 हजार से अधिक भर्तियों के लिए प्रक्रिया तेज हो गई है। पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने एनरोलमेंट के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन को अनिवार्य कर दिया है। लिंक जारी होते ही युवाओं में उत्साह बढ़ा है। सरकार पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और सरल बनाने पर जोर दे रही है।
UP में होमगार्ड स्वयंसेवकों के 45 हजार से अधिक पदों पर होने वाली सीधी भर्ती के लिए अब आवेदन प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी तथा आधुनिक हो गई है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने शुक्रवार को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) की अनिवार्यता की घोषणा की। इसके साथ ही बोर्ड ने अभ्यर्थियों के लिए OTR लिंक भी जारी कर दिया है। अब अभ्यर्थी बिना OTR किए भर्ती प्रक्रिया के प्रथम चरण में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
प्रदेश में लंबे समय से होमगार्ड भर्ती की मांग उठ रही थी। सरकार ने विभिन्न जिलों में बढ़ती सुरक्षा आवश्यकताओं, आपदा प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए होमगार्ड की कमी को गंभीरता से लेते हुए यह निर्णय लिया है। शासन ने स्पष्ट किया है कि पारदर्शिता और अभ्यर्थियों को सुविधा प्रदान करने के लिए OTR प्रणाली लागू की गई है।
पुलिस भर्ती बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक के अनुसार शासन ने होमगार्ड के एनरोलमेंट की संपूर्ण प्रक्रिया पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के माध्यम से कराने का निर्णय लिया है। इसके तहत-
मकसद यह है कि भर्ती प्रक्रिया समयबद्ध, निष्पक्ष और अभ्यर्थियों के हितों के अनुरूप संचालित हो।
वेबसाइट पर त्वरित सहायता के लिए FAQ और वीडियो गाइड भी उपलब्ध हैं, ताकि ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों के अभ्यर्थियों को भी किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया कि OTR करना आवेदन नहीं, बल्कि उससे पहले का अनिवार्य चरण है।
होमगार्ड के लिए एनरोलमेंट हेतु कुछ आवश्यक योग्यताएं निर्धारित की गई हैं
1 शैक्षिक योग्यता
हाईस्कूल या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य।
2 जिला निवासी होना अनिवार्य
अभ्यर्थी केवल अपने ही जिले की रिक्ति के लिए आवेदन कर सकता है।
3 स्वास्थ्य मानक
4 कौन–कौन पात्र नहीं?
| पुरुष | |
| श्रेणी | ऊंचाई |
| सामान्य, एससी, ओबीसी | 168 सेमी न्यूनतम |
| एसटी | 160 सेमी न्यूनतम |
| महिला --------------------------श्रेणी | ऊंचाई--------वजन |
| सामान्य/अन्य | 152 सेमी-----न्यूनतम 40 किग्रा |
| एसटी | 147 सेमी-----न्यूनतम 40 किग्रा |
भर्ती में मेरिट लिस्ट तैयार करने के लिए कुछ अतिरिक्त अंक भी निर्धारित हैं-
इन अतिरिक्त अंकों को लिखित परीक्षा के बाद जोड़ा जाएगा।
2 परिणाम और मेरिट
पुलिस भर्ती बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि OTR से फर्जी दस्तावेज, दोहरी पहचान और अवैध आवेदन की संभावना समाप्त होगी। प्रत्येक अभ्यर्थी का रिकॉर्ड डिजिटल रूप से संरक्षित रहेगा। जिला स्तर पर करने वाली भर्ती में गड़बड़ी की आशंका कम होगी। भविष्य में अन्य पुलिस भर्तियों के लिए भी यही आईडी उपयोग हो सकेगी। यह भी बताया गया कि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देकर केवल बोर्ड की वेबसाइट के अपडेट को देखते रहना चाहिए।
भर्ती प्रक्रिया में बड़े बदलाव के बाद ग्रामीण अभ्यर्थियों में उत्साह लेकिन तकनीकी चरणों को लेकर थोड़ी चिंता दोनों देखी गई है। माना जा रहा है कि प्रदेश के युवाओं में होमगार्ड की नौकरी, सामाजिक प्रतिष्ठा और भविष्य में प्रमोशन की संभावनाओं के चलते भारी आवेदन आने की संभावना है।