लखनऊ

UP Jila Panchayat Adhyaksh Live Update: कहीं CCTV camera खराब, कहीं सदस्यों को किडनैप करने का लगा आरोप

UP Jila Panchayat Adhyaksh Live Update: वोटिंग हुई खत्म, काउंटिंग शुरू। 45 जिलों में भाजपा का सपा से सीधा मुकाबला, 53 जिलों के आएंगे नतीजे।

2 min read
Jul 03, 2021
Jila Panchayat Adhyaksh

लखनऊ. UP Jila Panchayat Adhyaksh Live Update. उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 के सेमीफाइनल मतलब जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के परिणाम शनिवार देर शाम घोषित हो जाएंगे। मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी व समाजवादी पार्टी में ही देखने को मिला, लेकिन अंत में पलड़ा सत्ता पक्ष का ही भारी दिख रहा है। बहुजन समाज पार्टी ने पहले ही चुनाव से कदम पीछे खींच लिए थे। कांग्रेस मैदान में डटी रही, लेकिन उसे एक भी सफलता हाथ लगती नजर नहीं आ रही। 75 में से 22 निर्विरोध चुन लिए गए थे, जिनमें से केवल एक में सपा समर्थित प्रत्याशी को जीत हासिल हुई। बची 53 सीटों के लिए शनिवार सुबह 11 बजे से वोटिंग शुरू हुई, जो तीन बजे तक चली। उसके तुरंत बाद काउंटिंग शुरू हो गई। इस बीच सभी जिलों के कलेक्ट्रेट दफ्तरों में भारी पुलिस फोर्स तैनात रही। पारदर्शिता के लिए हाईकोर्ट के निर्देश पर सभी मतदान स्थलों में सीसीटीवी कैमरे का पहरा रहा। बावजूद इसके कई जिलों से शिकायतें आईं।

मतदान के दौरान आई शिकायतें-
मतदान के दौरान कई जिलों में शिकायतें भी आई। औरैया में ज़िलाधिकारी का वीडियो वायरल कर सपा ने दावा किया है कि मतदान स्थल पर सीसीटीवी कैमरा जानबूझ कर ख़राब किया गया है। डीएम चुनाव प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं कन्नौज में सपा ने पुलिस पर सपा प्रत्याशी को मतदान स्थल पर जाने से रोकने का आरोप लगाया। उधर बलिया में सपा ने 45 जिला पंचायत सदस्यों को एक बस में बैठा कर मतदान केंद्र पहुंचाया। इसपर बीजेपी ने आपत्ति जताई और विरोध किया। अयोध्या में मतदान के दौरान कलेक्ट्रेट बैरियर में सपा व भाजपा के दो कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत हो गई, जिन्हें रोकने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ गया।

सदस्यों को किडनैप करने का आरोप-
रायबरेली में कांग्रेस प्रत्याशी ने बीजेपी पर 2 सदस्यों को किडनैप करने का आरोप लगाया। प्रतापगढ़ में भाजपा प्रत्याशी की गाड़ी रोककर प्रशासन ने पूछताछ करनी चाही तो प्रत्याशी सड़क पर धरने पर बैठ गईं। मथुरा में रालोद से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजेंद्र सिंह सिकरवार ने प्रशासन पर फर्जी वोटिंग कराने का आरोप लगाया। वहीं हापुड़ में यहां सपा व रालोद कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन पर सत्ता के दबाव में वोट दिलवाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। कार्यकर्ता सड़क पर धरने पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी की।

Published on:
03 Jul 2021 03:35 pm
Also Read
View All