पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. UP Jila Panchayat Adhyaksh Chunav Live Update. उत्तर प्रदेश के 53 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए मतदान हो रहा है। 3 बजे तक वोटिंग होगी। इसके बाद परिणाम घोषित किये जाएंगे। 21 जिलों भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं, जबकि समाजवादी पार्टी के कैंडिडेट अभिषेक यादव इटावा से निर्विरोध चुने गये हैं। करीब 45 जिलों में सपा और बीजेपी की बीच कांटे की टक्कर है, शेष सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी मजबूती से चुनाव लड़ रहे हैं। इस बीच जिला पंचायत सदस्यों को रिझाने के लिए प्रत्याशियों द्वारा अलग-अलग हथकंडे अपनाए जा रहे हैं।