पत्रिका न्यूज नेटवर्क
बलरामपुर. UP Jila Panchayat Adhyaksh Chunav 2021- जनपद के पिछड़े तराई इलाके का परसा गांव इन दिनों चर्चा में है। हो भी क्यों न? हिंदी, संस्कृत से ग्रेजुएशन कर रही गांव के किसान की 21 वर्षीय बेटी आरती तिवारी ने जिले के बड़े-बड़े पॉलिटिकल पंडितों को धराशायी कर दिया है। बीजेपी कैंडिडेट आरती तिवारी जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव जीतने वाली सबसे कम उम्र की नेता बन गई हैं। अध्यक्ष पद पर भी उनका निर्विरोध निर्वाचन तय है। तीन जुलाई को जीत की घोषणा होगी। इस निश्चित जीत ने आरती को न केवल जिले में बल्कि प्रदेश की राजनीति में चर्चा का विषय बना दिया है। गांव में बधाई देने वालों का तांता लगा है।