40 में मात्र 6 सीटें जीतकर भी चैंपियन बनी बीजेपी
बलरामपुर में भारतीय जनता पार्टी जिला पंचायत सदस्य की 40 में 6 सीटें जीतकर भी जिले की सीट जीत गई जबकि 13 सीटें जीतने वाली समाजवादी पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी किरण यादव समय से नामांकन कराने कलेक्ट्रेट नहीं पहुंच सकी। ऐसे में एकमात्र नामांकन करने वाली आरती तिवारी की निर्विरोध जीत सुनिश्चित है। हालांकि, पूर्व मंत्री डॉक्टर एसपी यादव ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी प्रत्याशी को जबरन रोककर नामांकन से वंचित कर दिया गया।