लखनऊ

ये तीन महिलाएं संभालेंगी यूपी कांग्रेस का महिला संगठन, राहुल गांधी ने सौंपी जिम्मेदारी

ये तीन महिलाएं संभालेंगी कांग्रेस का ये संगठन, राहुल गांधी ने सौंपी जिम्मेदारी
2 min read
• •
Updated: 31 Aug 2018, 9:12 PM IST
gg
ये तीन महिलाएं संभालेंगी कांग्रेस का ये संगठन, राहुल गांधी ने सौंपी जिम्मेदारी

लखनऊ. प्रदेश में छह महीने से ज्यादा समय से खाली पड़े महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद को भरने के लिए कांग्रेस ने तीन नाम घोषित किए हैं। सेंट्रल जोन से ममता चौधरी, ईस्ट जोन में शहला अहरारी वहीं साउथ जोन(बुंदेलखंड) से प्रतिभा अटल पाल को अध्यक्ष घोषित किया गया है। इस बार संगठन को चार भागों में बांटा गया जिसमें फिलहाल तीन के अध्यक्ष घोषित कर दिए गए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से अभी तीन नाम घोषित किए गए हैं।

जानें तीनों महिलाओं के बारे में

मध्य जोन (सेंट्रल जोन) की ममता चौधरी मालवीय नगर वार्ड से पार्षद हैं और कांग्रेस में कई साल से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा कि वे ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को संगठन से जोड़ने का काम करेंगी। वहीं महिला उत्पीड़ने के मुद्दे को प्रदेश भर में उठाएंगी। ममता ने सॉफ्टवेयर प्रोग्रामिंग में डिप्लोमा किया है। वह पिछली तीन बार से सभासद हैं। वहीं साउथ जोन(बुंदेलखंड) से प्रतिभा अटल पाल ने लॉ की पढ़ाई की हुई है। वह कई साल से यूथ कांग्रेस से जुड़ी रही हैं। अब बुंदेलखंड में महिला संगठन के विस्तार की जिम्मेदारी उनके कंधे पर है। उनका कहना है कि वह महिलाओं की हक की लड़ाई लड़ेंगी और महिला संगठन को मजबूत करेंगी। इसके अलावा पूर्वी यूपी (ईस्ट जोन) से शहला अहरारी को अध्यक्ष बनाया गया है। वे गोरखपुर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रह चुकी हैं।

पिछले छह महीने से पद था खाली


बता दें कि जनवरी में प्रतिमा सिंह के इस्तीफे के बाद ये पद खाली पड़ा था। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव ने बताया था कि कई कैंडिडेट्स को इस पद के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। यूपी प्रभारी गुलाम नबी आजाद से इसको लेकर मुलाकात करने वाली हैं। इस दौरान वे महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष का नाम तय करेंगी। उन्होंने ये भी संकेत दिए थे कि कि प्रदेश में तीन या चार भाग में भी महिला संगठन को बांटा जा सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो पूर्वी, पश्चिमी व मध्य यूपी की अलग-अलग अध्यक्ष होंगी।

हाल ही अदिति बनीं राष्ट्रीय महासचिव

रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह को हाल ही में महिला कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है लेकिन वहीं दूसरी तरफ यूपी में महिला कांग्रेस अध्यक्ष का पद छह महीने से ज्यादा समय से खाली पड़ा है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर यूपी में कांग्रेस इस पद को क्यों नहीं भर रही है। बता दें कि प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष के पद से जनवरी में प्रतिमा सिंह ने इस्तीफा दिया था तब से ये पद खाली था। इस्तीफे के कारण में उन्होंने लिखा था कि किन्हीं विशेष कारणों की वजह से वह पद के दायित्वों का निर्वहन नहीं कर पा रही थीं। तब से ये पद खाली पड़ा है।

महिला कांग्रेस को यूपी में मजबूत करने की भी चुनौती

यूपी में महिला कांग्रेस अध्यक्ष का पद खाली पड़ा। इसके अलावा पार्टी की स्थिति भी यूपी में अच्छी नहीं है। अदिति यूपी से ही हैं ऐसे में उनके लिए प्रदेश के महिला संगठन को खड़ा करना भी बड़ी चुनौती होगा। हालांकि उनका कहना है कि वे अपनी जिम्मेदारी को पूरी तरह से निभाने की कोशिश करेंगी।

Published on:
Also Read
View All
‘उत्तर प्रदेश में 1.27 करोड़ हिंदू वोटरों के नाम गायब’, CM योगी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार; अजय राय बोले- जांच होनी चाहिए

‘गांधी परिवार डरने वाला नहीं है’, सोनिया गांधी की किताब पर BJP के हमलों का अराधना मिश्रा ने दिया जवाब; जानिए क्या कहा

‘6 तारीख को क्यों नहीं गए?’: अखिलेश के राम मंदिर जाने की टाइमिंग पर बीजेपी अध्यक्ष ने उठाए सवाल, जानें क्या कहा

यूपी चुनाव 2027: आगरा में 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीती थीं सभी 9 सीटें, अब विपक्ष के सामने वापसी की चुनौती; जानें 9 सीटों का पूरा गणित

‘ऊपर से दिखावटी लड़ाई, अंदर मिलकर काट रहे मलाई’, लिंक एक्सप्रेसवे के टेंडर पर अखिलेश यादव ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप