लखनऊ

यूपी एमएलसी चुनावः लखनऊ स्नातक सीट भी भाजपा के कब्जे में, देखें सभी प्रत्याशियों का Report Card

यूपी विधान परिषद (UP Vidhan Parishad Election) में शिक्षक व स्नातक क्षेत्र की सभी 11 सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे आ गए हैं।

2 min read
Dec 06, 2020
Vidhan Parishad Election

पत्रिका न्यूज नेटवर्क.

लखनऊ. यूपी विधान परिषद (UP Vidhan Parishad) में शिक्षक व स्नातक क्षेत्र की सभी 11 सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे आ गए हैं। इनमें छह पर भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party), तीन पर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) व दो सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। तीन दिसंबर से चल रही काउंटिंग आखिरकार रविवार छह दिसंबर को पूरी हुई। रविवार को शेष बची स्नातक क्षेत्र में लखनऊ की सीट के नतीजे के साथ ही सभी 11 सीटों पर परिणाम साफ हो गए। लखनऊ में भाजपा के अवनीश कुमार सिंह ने जीत हासिल की। भाजपा ने ही शिक्षक क्षेत्र की तीन व स्नातक की दो सीटों पर कब्जा जमाया। एक शिक्षक और दो स्नातक सीट पर जीत दर्ज कर सपा प्रत्याशी विधान परिषद पहुंचे।

लखनऊ स्नातक में भी लहराया भाजपा का परचम-

मेरठ व आगरा स्नातक के बाद भाजपा ने लखनऊ खंड स्नातक क्षेत्र सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की। भाजपा के इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी निवर्तमान एमएलसी कांति सिंह को 6403 वोट से शिकस्त दी। लखनऊ में मतगणना सबसे धीमी होने के कारण परिणाम रविवार दोपहर के बाद आए। इससे पहले शनिवार को आगरा खंड स्नातक सीट पर भाजपा प्रत्याशी डा.मानवेंद्र प्रताप सिंह ने जीत हासिल की। उन्होंने सपा प्रत्याशी डा. असीम यादव को 6095 मतों से हरा दिया। मानवेंद्र प्रताप सिंह को 40,070 वोट मिले। सपा प्रत्याशी डा. असीम यादव को 33,975 वोट मिले।

सपा ने जीती दो स्नातक सीटें-

इलाहाबाद-झांसी सीट क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के डॉ. मान सिंह यादव विजयी हुए हैं। उन्होंने चार बार से लगातार चुनाव जीत रहे भाजपा के डॉ. यज्ञदत्त शर्मा को हराया दिया। वाराणसी में भी सपा के आशुतोष सिन्हा ने जीत दर्ज की है। वह 3,850 मतों से विजयी हुए हैं। उन्होंने भाजपा के केदारनाथ सिंह को हरा दिया है।

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजे आए-


शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की पूरे यूपी में कुल छह सीटों के लिए चुनाव हुए। इनमें मेरठ-सहारनपुर सीट पर भाजपा उम्मीदवार श्रीचंद शर्मा ने शिक्षक दल के नेता और आठ बार से लगातार विधान परिषद रहे ओम प्रकाश शर्मा को करारी शिकस्त दी है। लखनऊ क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी उमेश द्विवेदी जीते हैं। इन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी को हराकर यह जीत हासिल की है। बरेली-मुरादाबाद सीट पर भी भाजपा के ही डॉ. हरी सिंह ढिल्लों जीते हैं। जबकि, वाराणसी सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी लाल बिहारी यादव ने ओम प्रकाश शर्मा गुट के डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र को हराया है। आगरा में निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने भाजपा के दिनेश चंद्र वशिष्ठ को हराकर सीट अपने कब्जे में कर ली। सिर्फ मुख्यमंत्री के गृह जिले वाली गोरखपुर-फैजाबाद मंडल सीट पर शर्मा गुट के प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने जीत दर्ज की है। त्रिपाठी लगातार तीसरी बार जीतने वाले पहले प्रत्याशी हैं। इन्होंने वित्त विहीन शिक्षक महासंघ के प्रत्याशी अजय सिंह को हराया है।

Published on:
06 Dec 2020 05:52 pm
Also Read
View All