लखनऊ

UP MLC Election Result: 5 में से 4 सीटों पर बीजेपी की जीत, एक पर निर्दलीय विजयी

समाजवादी पार्टी की ओर से चुनाव में बीजेपी को तगड़ी टक्कर देने की कोशिश हुई लेकिन किसी सीट पर पार्टी को जीत नहीं मिली।
less than 1 minute read
• •
Feb 03, 2023
mlc.jpg

उत्तर प्रदेश की विधान परिषद की 5 सीटों के लिए हुए चुनाव के नतीजे आ गए हैं। चार सीटों पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली है। एक सीट को निर्दलीय ने जीता है। स्नातक की तीन और शिक्षक कोटे की दो सीटों के लिए 30 जनवरी को वोट डाले गए थे।

कानपुर स्नातक सीट पर बीजेपी के अरुण पाठक ने सपा के कमलेश यादव को 9,331 वोट से हराकर चुनाव जीता है। बरेरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक MLC सीट पर बीजेपी के डॉक्टर जय पाल सिंह विजयी रहे हैं।

देवेंद्र प्रताप की लगातार तीसरी जीत
झांसी-इलाहाबाद शिक्षक सीट से बीजेपी के बाबूलाल तिवारी ने जीत हासिल की हैं। गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड स्नातक से बीजेपी के देवेंद्र प्रताप सिंह ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की हैं।

पांचवी सीट यानी कानपुर शिक्षक MLC सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी राज बहादुर चंदेल ने जीत दर्ज की हैं। राजबहादुर सिंह चंदेल 1520 वोटों से चुनाव जीते हैं।

इन जिलों में हुआ है चुनाव
जिन जिलों की एमएलसी सीटों के लिए आज मतगणना हो रही है। उनमें- आजमगढ़, अयोध्या, अमेठी, अंबेडकरनगर, अमरोहा, कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदांयू, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, संभल, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, जालौन, झांसी, ललितपुर, बलरामपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीर नगर, गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया, कुशीनगर, मऊ और सुल्तानपुर हैं।

Updated on:
03 Feb 2023 10:41 am
Published on:
03 Feb 2023 10:40 am
Also Read
View All
‘जिन EVM से चुनाव जीते, उन्हें ब्लैक बॉक्स कहना ठीक नहीं’, राहुल गांधी के बयानों पर CM योगी का करारा जवाब

भारी बारिश-तूफान से तबाही के बीच मायावती का बड़ा निर्देश, बोलीं- प्रभावित लोगों की मदद में जुटें BSP कार्यकर्ता, अलग फंड न जुटाएं

‘सवाल उठते ही बदल जाती है प्रक्रिया’ SIR नोटिस में बदलाव पर SP प्रवक्ता फखरुल हसन का हमला, बोले- चुनाव आयोग पर भरोसा नहीं बचा

‘SIR पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का विपक्ष पर बड़ा हमला बोले- राहुल गांधी, अखिलेश और ममता बनर्जी माफी मांगें

SIR विवाद पर CM योगी का विपक्ष पर हमला, बोले- कांग्रेस और विपक्षी दल लोकतांत्रिक मूल्यों को नुकसान पहुंचा रहे