लखनऊ

यूपी एमएलसी चुनाव में 34 नामांकन निरस्त, 105 प्रत्याशी मैदान में

UP MLC elections 2022 यूपी विधान परिषद की 36 एमएलसी सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं। पहले चरण की 30 सीटों पर दाखिल हुए 139 नामांकन पत्रों में से मंगलवार को हुई जांच में 34 नामांकन निरस्त कर दिए गए। अब कुल 105 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं।
2 min read
• •
Updated: 23 Mar 2022, 9:24 AM IST
यूपी की नई विधानसभा में 51 प्रतिशत विधायक पर दर्ज हैं आपराधिक मामले
यूपी की नई विधानसभा में 51 प्रतिशत विधायक पर दर्ज हैं आपराधिक मामले

यूपी विधान परिषद की 36 एमएलसी सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं। पहले चरण की 30 सीटों पर दाखिल हुए 139 नामांकन पत्रों में से मंगलवार को हुई जांच में 34 नामांकन निरस्त कर दिए गए। अब कुल 105 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं। गुरुवार 24 मार्च नामांकन वापस लेने की आखिरी तिथि है। मथुरा-एटा-मैनपुरी की दो सीटों पर सपा प्रत्याशी उदयवीर सिंह व राकेश यादव के पर्चे निरस्त होने के बाद यहां निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। 24 मार्च को नाम वापसी के बाद निर्विरोध चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों की घोषणा हो जाएगी।

सबसे अधिक नामांकन रद

आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को हुई नामांकन पत्रों की जांच में सबसे अधिक आठ नामांकन मेरठ-गाजियाबाद सीट पर निरस्त किये गये। जबकि पांच नामांकन बांदा-हमीरपुर सीट पर निरस्त हुए। तीन-तीन नामांकन मुरादाबाद-बिजनौर, लखनऊ, मथुरा-एटा-मैनपुरी सीट पर निरस्त किये गये।

अलीगढ़ में मंगलवार को नहीं हुई नामांकन पत्र की जांच

अब इन 30 सीटों पर चुनाव के लिए सबसे अधिक 6-6 उम्मीदवार क्रमश: बदायूं, प्रतापगढ़, आगरा-फिरोजाबाद और मेरठ-गाजियाबाद सीट पर हैं। अलीगढ़ में मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच नहीं हो सकी। दूसरे चरण की छह सीटों पर नामांकन दाखिले की प्रक्रिया जारी है। मंगलवार को कुल 16 नामांकन दाखिल हुए। अब तक इन छह सीटों पर कुल 25 नामांकन दाखिल हो चुके हैं।

नौ अप्रैल को सभी 36 सीटों के लिए होगा मतदान

इसी प्रकार रायबरेली, प्रतापगढ़, सुलतानपुर, वाराणसी, मीरजापुर-सोनभद्र, झांसी-जालौन-ललितपुर, कानपुर-फतेहपुर व पीलीभीत-शाहजहांपुर से एक-एक पर्चा मंगलवार को खारिज हो गया। सर्वाधिक सात प्रत्याशी देवरिया से हैं। इसके अलावा गोंडा में चार, फैजाबाद में पांच प्रत्याशी हैं। बस्ती-सिद्धार्थनगर, बलिया व गोरखपुर-महराजगंज में तीन-तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 25 को नाम वापसी का दिन है। नौ अप्रैल को सभी 36 सीटों के लिए मतदान होगा।

Published on: