एड्स रोगियों और उनके साथ रहने वालों की होगी टीबी जांच, UPNHM निदेशक ने दिए निर्देश

प्रत्येक डीटीसी पर दवा उपलब्ध कराने और टीबी की जांच हेतु सीबी नॉट किट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Jan 2017, 5:35 PM IST
nhm
nhm
लखनऊ। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश और राज्य एड्स नियंत्रण
सोसाइटी उत्तर प्रदेश की ओर से एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें एड्स
रोगियों और उनके साथ रहने वाले लोगों के टीबी की जांच एवं निदान से संबंधी
निर्देश दिए गए।

बैठक में यूपी एनएचएम मिशन निदेशक आलोक कुमार ने
कहा कि प्रत्येक एआरटी सेण्टर की जिम्मेदारी जिला टीबी अधिकारी की होगी। इस
हेतु राज्य टीबी अधिकारी द्वारा निर्देशित किया जाना सुनिश्चित किया जाय।
साथ ही प्रत्येक डीटीसी पर एचआईवी/ टीबी की मासिक बैठक भी कराई जाए। उनके
द्वारा एचआईवी ग्रसित रोगियों के साथ रहने वाले लोगों के लिए आईपीटी के
क्रियान्वन पर राज्य टीबी अनुभाग के स्तर से सभी जनपदों में प्रत्येक
डीटीसी पर दवा उपलब्ध कराने और टीबी की जांच हेतु सीबी नॉट किट उपलब्ध
कराने का निर्देश दिया गया।

साथ ही पंजीकृत टीबी मरीजों
एवं एचआईवी जांच डीएमसी स्तर पर कराये जाने का निर्देश दिया। आज की बैठक
में उत्तर प्रदेश एड्स कण्ट्रोल सोसाइटी के अपर परियोजना निदेशक डॉ. आरके मिश्र, यूपी राज्य नियंत्रण सोसाइटी के संयुक्त निदेशक डॉ. अशोक शुक्ला, राज्य टीबी अधिकारी डॉ. अलोक रंजन सहित कई स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
Published on: