लखनऊ

भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सीएम योगी का एक्शन, 2 PCS अफसर हुए सस्पेंड

UP News: योगी सरकार ने भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लेते हुए कड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने जांच के बाद 2 अफसरों को निलंबित कर दिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Oct 2024, 3:02 PM IST
cm yogi

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में हो रहे करप्शन को लेकर कड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने जौनपुर के मुख्य राजस्व अधिकारी (सीआरओ) गणेश प्रसाद सिंह और बिजनौर के एसडीएम आदेश सिंह सागर को भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित कर दिया है। दोनों पीसीएस अफसरों को राजस्व परिषद से अटैच किया गया है। जांच में दोनों अफसरों पर लगाए गए आरोपों की पुष्टि हुई है, जिसके आधार पर निलंबन की कार्रवाई की गई है।

जौनपुर के सीआरओ पर वित्तीय अनियमितता का आरोप

जौनपुर के मुख्य राजस्व अधिकारी (सीआरओ) गणेश प्रसाद सिंह पर लगे सभी आरोप जांच में सही पाए गए हैं। डीएम ने नियुक्ति विभाग को उन्हें निलंबित किए जाने के संबंध में पत्र भेजा था। दरअसल, गणेश प्रसाद सिंह पर सरकारी कामकाज में गड़बड़ी के साथ-साथ वित्तीय अनियमितता का आरोप है।

एसडीएम आदेश सिंह सागर ने लिए थे 4 लाख रुपए

वहीं, बिजनौर के एसडीएम आदेश सिंह सागर पर लगे आरोप भी सही पाए गए हैं। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फिरोजाबाद में तैनाती के दौरान एसडीएम आदेश सिंह सागर ने पीड़ित की जमीन में गड़बड़ी की थी। उन्होंने पीड़ित की जमीन का कुछ हिस्सा अपने कंप्यूटर ऑपरेटर के नाम किया और 4 लाख रुपए लिए थे। पीड़ित के जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया था, जिसे खाली करने के लिए उसने एसडीएम को एप्लीकेशन दिया था।

Updated on:
11 Oct 2024, 3:02 PM IST
Published on: