लखनऊ

UP Nikay Chunav: आचार संहिता के उल्लंघन पर पुलिस ने सीज की सपा नेता की गाड़ी, पूर्व मंत्री भड़क उठे

UP Nikay Chunav: गोण्डा पुलिस ने आचार संहिता के उल्लंघन में कर्नलगंज नगर पालिका चेयरमैन के पति शमीम अच्छन की गाड़ी को सीज दिया। इसके बाद सपा के पूर्व मंत्री जिला प्रशासन पर भड़क उठे।

2 min read
Apr 29, 2023
yogesh_partap_singh1.jpg
पूर्व मंत्री और सपा नेता योगेश प्रताप सिंह

UP Nikay Chunav: निकाय चुनाव को लेकर प्रदेश में आचार संहिता लागू हैं। ऐसे में नियम से थोड़ा सा भी इधर-उधर होने पर पुलिस आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज कर रही है। इसी कड़ी में कर्नलगंज पुलिस ने आचार संहिता के उल्लंघन में नगर पालिका चेयरमैन रजिया खातून के पति शमीम अच्छन की गाड़ी को सीज कर दिया है। इसके बाद सपा के पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह प्रेस कांफ्रेस की और प्रशासन पर कई आरोप लगाए।

सपा नेता योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि जिस तरीके से कर्नलगंज थाना प्रभारी सुधीर सिंह ने हमारे प्रत्याशी पर कार्रवाई की है, वह निंदनीय है। उन्होंने कहा कि आसपास के थानाध्यक्षों के ऊपर दबाब है कि सपा के प्रत्याशियों के ऊपर जानबूझकर परेशान किया जाए। सपा नेता ने जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि सपा हमारे खिलाफ दोहरा व्यवहार नहीं किया जाए।

यह भी पढ़ें: UP Nikay Chunav: कौन हैं जूही प्रकाश जाटव, जिन्हें सपा ने बनाया आगरा मेयर कैंडिडेट, पार्षद का लड़ चुकी है चुनाव
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पर साधा निशाना
पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वह क्या बोलेंगे? उनका खुद का इतिहास अच्छा नहीं रहा है। बसपा से नेतागिरी की शुरुआत की। वह मायावती के खास आदमी रहे हैं। लेकिन अब बीजेपी में बड़े नेता हैं। उन्होंने आगे कहा कि जो व्यक्ति बसपा में रहा हो, वह किस मुंह से गुंडई और भ्रष्टाचार पर उंगली उठा सकता है।

यह भी पढ़ें: UP Nikay Chunav: निकाय चुनाव के बाद ओपी राजभर विपक्षी दलों को लाएंगे एक साथ, अखिलेश- मायावती के लिखेंगे चिट्ठी
बीजेपी लूटतंत्र की पार्टी है: योगेश प्रताप सिंह
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने तो राजनीति के सारे मानक तोड़ दिए हैं। बीजेपी वाले गाना बनाकर पूरी समाजवादी पार्टी को गुंडा कह रहे हैं। बीजेपी वाले राजनीति की मर्यादा समाप्त कर रहे हैं। उनकी टिप्पणी भारतीय राजनीति के लिए बड़ी शर्मनाक है। यह लूटतंत्र की पार्टी है। उन्होंने ब्लाक प्रमुख के चुनाव में लूट के आधार पर जीतने का आरोप लगाया।

Updated on:
29 Apr 2023 01:24 pm
Published on:
29 Apr 2023 01:19 pm
Also Read
View All
UP में ओला-ऊबर जैसी कंपनियों नहीं चलेगी मनमानी; ड्राइवर ने बुकिंग कैंसिल की तो लगेगा जुर्माना, नई एग्रीगेटर पॉलिसी में सरकार ने बनाए सख्त नियम

‘जो कभी राम मंदिर के पक्ष में नहीं थे, वे राजनीति कर रहे’, चढ़ावा चोरी मामले पर अनुराग ठाकुर ने विपक्ष को घेरा, कांग्रेस बोली- इस लूट के जिम्मेदार PM मोदी

अयोध्या राम मंदिर दान मामले में SIT गठन पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, कहा- संतों की जांच होगी, अफसरों की नहीं?

Lucknow News: ट्रेन में सीट नहीं मिली तो यात्री ने फैलाई बम की झूठी सूचना, इधर-उधर भागने लगे लोग, मचा हड़कंप

Ram Mandir Scam: आगे-आगे देखिए होता है क्या? राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर अखिलेश ने लगाए गंभीर आरोप, शिवपाल बोले- निष्पक्ष जांच हो