लखनऊ

निकाय चुनाव की सबसे ज्यादा 5 हॉट सीट LIVE: डॉ मंगलेश श्रीवास्तव गोरखपुर के मेयर बने,

UP Nikay Chunav 5 Hot Seat LIVE: नगर निकाय चुनाव के रुझान आने लगे हैं। जिसमें 5 सबसे ज्यादा चर्चित सीटों की बात करते हैं। राज्य में 17 नगर निगम, 199 नगर पालिका और 544 नगर पंचायत के लिए चुनाव हुए हैं।
4 min read
May 13, 2023
UP Nikay Chunav 5 Hot Seat LIVE
UP Nikay Chunav 5 Hot Seat LIVE

गोरखपुर नगर निगम के मेयर मंगलेश श्रीवास्तव बने।






























प्रत्याशीपार्टीरुझान
मंगलेश श्रीवास्तवबीजेपीजीते
काजल निषादसपाहारी
नवल किशोर नैथानीबसपा
नवीन सिंहाकांग्रेस

गोरखपुर निगम चुनाव रिजल्ट अपडेट

- 19 राउंड की फाइनल काउंटिंग के बाद बीजेपी के मेयर प्रत्याशी डॉ मंगलेश श्रीवास्तव 34586 वोट से विजयी हुए।

- गोरखपुर के कई वार्डों में प्रत्याशियों के जीत का ऐलान हो चुका है। गोरखपुर में 40 वार्डों की मतगणना पूरी हो चुकी है। बचे हुए 40 वार्डों की गिनती जारी है।

- गोरखपुर नगर निगम पर बीजेपी के मेयर प्रत्याशी मंगलेश श्रीवास्तव को 93323 वोट मिले हैं। वहीं सपा मेयर प्रत्याशी काजल निषाद को कुल 59625 वोट मिले हैं।

- गोरखपुर मेयर चुनाव में बीजेपी के मंगलेश श्रीवास्तव 4721 वोट से आगे, सपा की काजल निषाद पीछे

- गोरखपुर नगर निगम में मेयर पद पर भाजपा के प्रत्याशी मंगलेश श्रीवास्तव 4721 वोट से आगे चल रहे है्ं। सपा की काजल निषाद पीछे चल रही हैं। मंगलेश को अभी तक 10,865 वोट जबकि काजल को 6,144 वोट मिले हैं।

- गोरखपुर में 1727 प्रत्याशियों का आज होगा फैसला
गोरखपुर में महापौर, नगर पंचायत अध्यक्ष, पार्षद एवं सदस्य पदों के 1727 प्रत्याशियों के भाग्य का आज फैसला होगा। इसमें से महापौर पद के 13, पार्षद पदों के 555, नगर पंचायत अध्यक्ष पद के 132 एवं सदस्य पद के 1027 प्रत्याशी शामिल हैं।

आगरा नगर निगम के मेयर हेमलता दिवाकर बनी।






























प्रत्याशीपार्टीरुझान
हेमलता दिवाकरबीजेपीजीते
जूही प्रकाशसपाहारी
लता वाल्मीकिबसपा
लता कुमारीकांग्रेस

आगरा निगम चुनाव रिजल्ट अपडेट

- हेमलता दिवाकर ने मारी बाजी
भाजपा की पूर्व विधायक हेमलता दिवाकर कुशवाह ने मेयर के चुनाव में बाजी मार ली। भाजपा प्रत्याशी हेमलता दिवाकर मेयर पद पर 1.13 लाख वोट से जीती हैं।

- आगरा में चौंकाने वाले रुझान
आगरा में मेयर पद की दौड़ में मतगणना के छठवें चक्र का क्रम पूरा होने के बाद बीएसपी प्रत्याशी लता वाल्मीकि ने 14,072 मतों से आगे दिखाई दीं। बीजेपी को छठवें राउंड तक 56,354 वोट मिले।

- आगरा नगर निगम में 34 हजार वोटों से बसपा आगे
आगरा की मेयर सीट पर फिलहाल बीएसपी काफी आगे चल रही है. यहां बीएसपी उम्मीदवार भाजपा और सपा से काफी आगे हैं. बसपा की लता बाल्मीकि 22 हजार वोटों से आगे है।

- 34 साल से आगरा मेयर पर बीजेपी का है कब्जा
आगरा मेयर पद पर बीजेपी का 34 साल से कब्जा है। पिछले चुनाव में बीजेपी के नवीन जैन ने यहां से चुनाव जीता था। इस बार चुनाव में 14 लाख 67 हजार 796 मतदाता थे, जिनमें से सिर्फ 5 लाख 44 हजार 111 लोगों ने अपने मत का इस्तेमाल किया। वहीं मेयर पद के लिए 10 उम्मीदवार तो 100 वार्डों के लिए 562 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

वाराणसी नगर निगम के मेयर कौन बनेगा?






























प्रत्याशीपार्टीरुझान
अशोक तिवारीबीजेपीजीते
ओम प्रकाश सिंहसपाहारे
सुभाष चंद माझीबसपा
अनिल श्रीवास्तवकांग्रेस

वाराणसी निगम चुनाव रिजल्ट अपडेट

- वाराणसी में भाजपा के मेयर प्रत्याशी अशोक तिवारी लगभग 7000 वोटों से समाजवादी पार्टी के ओपी सिंह से आगे चल रहे हैं।

- वाराणसी में 17 में से 15 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। कुछ समय बाद नतीजे पूरी तरीके से साफ हो जाएंगे। हालांकि, उम्मीद की जा रही है बीजेपी की ही जीत होगी। हालांकि सभी पार्टी के उम्मीदवार भी जीत का दावा कर रहे हैं।

- वाराणसी में पहले राउंड की मतगणना संपन्न। भाजपा प्रत्याशी अशोक तिवारी, सपा प्रत्याशी ओपी सिंह से 5597 वोटों से आगे

कानपुर नगर निगम का कौन बनेगा मेयर?






























प्रत्याशीपार्टीरुझान
प्रमिला पांडेयबीजेपीजीती
वंदना बाजपेयीसपापीछे
अर्चना निषादबसपा
आशनी अवस्थीकांग्रेस

लखनऊ निगम चुनाव रिजल्ट अपडेट

- कानपुर में भाजपा उम्मीदवार पीछे
यूपी निकाय चुनाव के लिए कानपुर नगर निगम के मेयर चुनाव में कांग्रेस की आशनी अवस्थी आगे चल रही है। बीजेपी की प्रमिला पांडेय को तीसरे नंबर पहुंच गई हैं। वहीं सपा उम्मीदवार दूसरे नंबर पर चल रहा है।

कानपुर में मेयर पद के लिए 13 उम्मीदवार दावेदार
कानपुर में मेयर पद के लिए 13 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं, 110 वार्ड के लिए 851 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इस बार बीजेपी ने यहां से मौजूदा मेयर प्रमिला पांडेय को अपना उम्मीदवार बनाया है। सपा ने वंदना बाजपेयी, कांग्रेस ने आशनी अवस्थी और बसपा ने अर्चना निषाद को प्रत्याशी बनाया है।

लखनऊ नगर निगम का कौन बनेगा मेयर?






























प्रत्याशीपार्टीरुझान
सुषमा खरकवालबीजेपीजीती
वंदना मिश्रासपाहारी
शाहीन बानोबसपा
संगीता जायसवालकांग्रेस

- लखनऊ नगर निगम चुनाव रिजल्ट अपडेट

- लखनऊ नगर निगम की सीट पर भी भाजपा दोबारा काबिज होने जा रही है ताजा समाचार मिलने तक भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सुषमा करीब 3:15 लाख वोटो के साथ सबसे आगे चल रही हैं वहीं समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी 220000 के साथ दूसरे स्थान पर हैं। इस तरह भाजपा एक बार फिर बड़ी जीत की तरफ बढ़ती दिख रही है।

- लखनऊ नगर निगम के शुरुआती रुझानों में भाजपा की उम्मीदवार सुषमा खरकवाल ने बढ़त बना ली है। लखनऊ में इस बार मेयर समेत 110 वार्डों के पार्षद, 10 नगर पंचायत अध्यक्ष और 129 सभासदों के चुनाव के लिए वोटिंग हुई है। जिसके नतीजे आज आएंगे।

- लखनऊ में 1 मेयर सीट के लिए 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसी तरह 110 वार्ड में 800 से अधिक पार्षद प्रत्याशी मैदान में है। लखनऊ की 10 नगर पंचायत में चेयरमैन के लिए 71 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं 129 मेंबर के लिए 699 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। जनता ने कुल मिलाकर 1591 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला किया है। इन सभी उम्मीदवारों के किस्मत का फैसला आज हो जाएगा।

यूपी में नगर निकाय की कुल 760 सीटों पर चुनाव हुए हैं। जिनमें 17 नगर निगम, 199 नगर पालिका और 544 नगर पंचायत की सीटें हैं। पहले फेज में 9 मंडलों के 37 जिलों में 10 नगर निगम, 820 पार्षद, 103 नगर पालिका परिषद अध्यक्ष, 2740 नगर पालिका परिषद सदस्य, 275 नगर पंचायत अध्यक्ष और 3745 नगर पंचायत सदस्यों के लिए चुनाव हुए हैं। वहीं, दूसरे चरण में 9 मंडल के 38 जिलों की 7 नगर निगम, 95 नगर पालिका, 267 नगर पंचायत पद और पार्षद सीटों पर चुनाव हुए हैं।

Updated on:
13 May 2023 05:32 pm
Published on:
13 May 2023 08:30 am