लखनऊ

UP Nikay Chunav 2023: निकाय चुनाव की अंतिम चरण का नामांकन पूरा, 4 मई को पहले चरण का मतदान

UP Nikay Chunav 2023: निकाय चुनाव के अंतिम चरण की नामांकन प्रक्रिया सोमवार को पूरी हो गई। मतदान 11 मई को होगा और 13 मई को नतीजे आएंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Apr 2023, 12:49 PM IST
nikay_chunav.jpg
दूसरे चरण के 16,847 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा।

निकाय चुनाव में सभी राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है। निकाय चुनाव की दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया का कल यानी सोमवार को आखिरी दिन था। अंतिम यानी दूसरे चरण की 16,847 प्रत्याशियों ने पर्चे भरे। वहीं पहले चरण में 44,361 प्रत्याशी पहले ही मैदान में उतर चुके हैं।

दूसरे चरण में महापौर पद 57, नगर निगम पार्षद 2397, नगर पालिका अध्यक्ष 1704 और सदस्य 6070, नगर पंचायत अध्यक्ष 639 और सदस्य 5980 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।

13 मई को आएंगे नतीजे
दूसरे चरण में कुल 38 जिलों में मतदान होगा। इस चरण के लिए मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 27 को नाम वापस लिए जा सकेंगे। 28 अप्रैल को चुनाव चिह्न का आवंटन होगा। 11 मई को मतदान होगा। पहले चरण का मतदान 4 मई को है। दोनों चरण के नतीजे 13 मई को आएंगे।

Updated on:
25 Apr 2023, 12:49 PM IST
Published on:
Also Read
View All