लखनऊ

यूपी पुलिस ने प्रियंका गांधी को तुरंत दिया करारा जवाब, कानून व्यवस्था पर कही बड़ी बात

लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस महासिचव प्रियंका गांधी वाड्रा मिशन 2022 के लिए जुट गई है।
2 min read
• •
Updated: 29 Jun 2019, 5:57 PM IST
Priyanka Gandhi
Priyanka Gandhi

लखनऊ. लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस महासिचव प्रियंका गांधी वाड्रा मिशन 2022 के लिए जुट गई हैं। अभी हाल में तो वह सिर्फ बैठकें कर पार्टी के संगठन को मजबूत करने की रणनीति बना रही थी, लेकिन अब वे भाजपा सरकार के प्रति अटैकिंग मोड में आ गई हैं। उन्होंने यूपी में ध्वस्त कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए और प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया। वहीं यूपी पुलिस ने ज्यादा वक्त जाया न करते हुए उन्हें तुरंत जवाब दिया और पिछले दो वर्षों में अपराधियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के आंकड़े सामने रख दिए। अनुमन कम ही देखा जाता है कि यूपी पुलिस किसी बड़े राजनेता को तत्काल प्रभाव से ऐसे जवाब दें, लेकिन शनिवार को यूपी पुलिस ने कार्यशैली पर उठे सवाल का तुरंत जवाब देना ही सही समझा।

यह था मामला-

आपको बतां दे कि सुबह ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका द्वारा प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाए और भाजपा सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने अपने सोशल मीडिया ट्विटर अकाउंट पर लिखा, पूरे उत्तर प्रदेश में अपराधी खुलेआम मनमानी करते घूम रहे हैं। एक के बाद एक अपराधिक घटनाएँ हो रही हैं। मगर उ.प्र. भाजपा सरकार के कान पर जूँ तक नहीं रेंग रही। क्या उत्तर प्रदेश सरकार ने अपराधियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है?

यूपी पुसिल ने दिया जवाब-
इसके करीब 2 घंटे बाद ही यूपी पुलिस ने प्रियंका को जवाब दिया। यूपी पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि गम्भीर अपराधों में यूपी पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की गयी है। 2 वर्षों में 9225 अपराधी गिरफ़्तार हुए और 81 मारे गये हैं | रासुका में प्रभावी कार्यवाही कर लगभग 2 अरब की सम्पत्ति ज़ब्त की गयी है। डकैती, हत्या, लूट एवं अपहरण जैसी घटनाओं में अप्रत्याशित कमी आई है। यूपी पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करने के फलस्वरूप अपराधों में 20-35 % की कमी आयी है। सभी सनसनीख़ेज़ अपराधों का यथासम्भव 48 घंटे में ख़ुलासा हुआ है | प्रभावशाली अपराधियों के विरुद्ध भी कठोर पुलिस कार्यवाही अमल में लाकर क़ानून का राज स्थापित किया गया है।

Published on:
Also Read
View All
‘UP में बड़े पैमाने पर कटे वोट’, SIR पर आराधना मिश्रा ने योगी सरकार को घेरा; CM योगी और गृह मंत्री के बयानों पर उठाए सवाल

‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’, पंकज चौधरी का विपक्ष पर आरोप- बांग्लादेश और श्रीलंका जैसे हालात बनाना चाहता है INDI गठबंधन

‘बीजेपी ने लोकतंत्र की हत्या की’, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी बोले- ज्ञानेश की गर्दन अमित शाह और मोदी के हाथ में है

OP राजभर का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- ‘काशी में आकर बाबा विश्वनाथ के दरबार में सिर झुकाने की हिम्मत नहीं’

अपनी बहन सामने किया था बेइज्जत, अमीर लोगों को निशाना बनाती थी श्रद्धा; हर दिन कैफे में हुक्का पीने जाती थी, पुलिस जांच में खुले मॉडल के राज