लखनऊ

पुलिस इंस्पेक्टर की जिला पंचायत सदस्य को धमकी, कहा, ‘टांगे तोड़कर रख दूंगा’

UP Police का एक ऐसा कृत्य वायरल हुआ है, जिसमें वह शिकायत करने वाले को ही धमकी दे रहे हैं। राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज थाने में तैनात इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्रा ने जिला पंचायत सदस्य को शिकायत करने पर अपशब्द कहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 2 Jun 2021, 1:56 PM IST
UP Police
UP Police

लखनऊ. उत्तर प्रदेश पुलिस का विवादों से चोली दामन का साथ हो गया है। सोशल मीडिया पर यूपी पुलिस (UP Police) का एक ऐसा कृत्य वायरल हुआ है, जिसमें वह शिकायत करने वाले को ही धमकी दे रहे हैं। राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज थाने में तैनात इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्रा ने जिला पंचायत सदस्य को शिकायत करने पर अपशब्द कहे हैं। उन्होंने धमकी भरे लहजे में अपशब्दों का इस्तेमाल किया है। मामले को लेकर मोहनलालगंज से विधायक ने लखनऊ पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।

जिला पंचायत सदस्य अरुण यादव ने अपने घर पर हारे हुए प्रत्याशी बृजेश यादव के हंगामा करने की शिकायत मोहनलालगंज थाने की कनकहा पुलिस चौकी में थी, लेकिन जब बात नहीं बनी तो उन्होंने इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्रा को फोन लगा दिया। इस दौरान इंस्पेक्टर ने हंगामा करने वाले के खिलाफ कोई एक्शन लेने की बजाय उल्टा शिकायत करने वाले को ही धमका डाला। इंस्पेक्टर दीनानाथ ने कहा, 'तुम्‍हारे जैसे 572 मेरे पास आए और चले गए। टांगें तोड़कर रख दूंगा। अभी आऊंगा और वहीं दुरुस्‍त कर दूंगा।' इस मामले पर मोहनलालगंज से समाजवादी पार्टी के विधायक अम्‍ब्ररीश सिंह ने लखनऊ पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विवादों से रहा है पुराना नाता

इंस्पेक्टर दीनानाथ का विवादों से पुराना नाता रहा है। यह पहली बार नहीं है जब उनके खिलाफ इस तरह का मामला आया हो। इससे पहले भी उनके खिलाफ अभद्र व्यवहार करने का मामला प्रकाश में आ चुका है। मोहनलालगंज के इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्रा एक महिला के कारण भी विवादों में आ चुके हैं। दरअसल महिला अपने ससुराल वालों की पिटाई और दहेज प्रताड़ना से परेशान थी, जब वह अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंची तो मिश्रा ने उसका 'आइए आपका इंतजार था...' गाना गाकर स्‍वागत करने के साथ फिल्‍म का नाम पूछा था। मीडिया में यह मामला वायरल होने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग उठी थी।

Updated on:
2 Jun 2021, 1:56 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘उत्तर प्रदेश में 1.27 करोड़ हिंदू वोटरों के नाम गायब’, CM योगी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार; अजय राय बोले- जांच होनी चाहिए

‘गांधी परिवार डरने वाला नहीं है’, सोनिया गांधी की किताब पर BJP के हमलों का अराधना मिश्रा ने दिया जवाब; जानिए क्या कहा

‘6 तारीख को क्यों नहीं गए?’: अखिलेश के राम मंदिर जाने की टाइमिंग पर बीजेपी अध्यक्ष ने उठाए सवाल, जानें क्या कहा

यूपी चुनाव 2027: आगरा में 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीती थीं सभी 9 सीटें, अब विपक्ष के सामने वापसी की चुनौती; जानें 9 सीटों का पूरा गणित

‘ऊपर से दिखावटी लड़ाई, अंदर मिलकर काट रहे मलाई’, लिंक एक्सप्रेसवे के टेंडर पर अखिलेश यादव ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप