लखनऊ

पुलिस विभाग में अबतक का सबसे बड़ा फेरबदल, हटेंगे इन जिलों के कप्तान, कई अधिकारियों का प्रमोशन तय

UP Police के जिन अधिकारियों के तबादले या प्रमोशन होने हैं, डीजीपी मुख्यालय की तरफ से उनकी लिस्ट भी फाइनल है...

2 min read
Apr 16, 2018
UP Police IPS ASP SP SSP DIG transfer list in Uttar Pradesh
पुलिस विभाग में अबतक का सबसे बड़ा फेरबदल, हटेंगे इन जिलों के कप्तान, कई अधिकारियों का प्रमोशन तय

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के पुलिस महकमे में बहुत बड़े फेरबदल की तैयारी शुरू हो गई है। सूत्रों के मुताबिक जिन अधिकारियों के तबादले या प्रमोशन होने हैं, डीजीपी मुख्यालय की तरफ से उनकी लिस्ट भी लगभग फाइनल हो चुकी है।

हटेंगे ये एसपी

डीजीपी मुख्यालय से जिन अधिकारियों के तबादले होने हैं उनमें कई जिलों के पुलिस कप्तानों के नाम शामिल हैं। वहीं जानकारी के मुताबिक पुलिस विभाग के कुछ अधिकारियों का प्रमोशन भी होना है। लिहाजा प्रमोशन के बाद इन अधिकारियों का अपनी जगह से हटना भी फाइनल है। डीजीपी मुख्यालय की तरफ से जिन जिलों के एसपी को हटाया जाना है उनमें एसएसपी से डीआईजी बनने वाले फैजाबाद के एसपी सुभाष सिंह बघेल, कानपुर देहात के रतनकांत पांडेय, फतेहगढ़ के मृगेंद्र पांडेय और कासगंज के एसपी पीयूष श्रीवास्तव शामिल हैं। आपको बता दें कि बीते दिनों कई त्योहारों, नवरात्र और पुलिस वीक की वजह से पुलिस विभाग के यह ट्रांसफर रुके हुए थे। लेकिन अब आने वाले कुछ दिनों में ही इस बड़े फेरबदल का पुलिस मुख्यालय की तरफ से ऐलान हो सकता है।

एडिशनल एसपी की लिस्ट भी तैयार

पुलिस विभाग के सूत्रों की अगर मानें तो एक दर्जन से ज्यादा जिलों के एसपी भी बदले जाने हैं। जिन जिलों के पुलिस कप्तान बदलेंगे उनमें वह जिले भी शामिल हैं जहां के एसपी प्रमोट होकर अब डीआईजी बन चुके हैं। इसके अलावा विभाग अपर पुलिस अधीक्षकों (एडिशनल एसपी) के ट्रांसफर की लिस्ट भी तैयार कर रहा है। दरअसल पिछले दिनों कई जिलों में IPS को विभाग ने सीधे एएसपी का पद दे दिया था। इन सभी के लिए लगभग 9 जिलों में अलग से पद बनाए गए। जबकि इनमें से कई जिले ऐसे हैं जहां जहां थानों की संख्या काफी कम है, फिर भी वहां सीधे IPS लगा दिए गए।

उन्नाव एसपी पर गिरेगी गाज

उन्नाव गैंगरेप मामले में फंसे बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को लेकर इन दिनों देश भर में उत्तर प्रदेश सरकार की काफी किरकिरी हुई। इस मामले को सही तरीके से न संभाल पाने की वजह से उन्नाव एसपी पुष्पांजलि देवी पर बड़ी गाज गिरना तय है। आपको बता दें कि इस मामले को लेकर उस इलाके के सीओ और थाना प्रभारी के साथ 7 पुलिसवालों पर पहले ही कड़ी कार्रवाई हो चुकी है। पुष्पांजलि देवी के अलावा उन जिलों के पुलिस कप्तानों को भी हटाया जाएगा जो सरकार के मन मुताबिक रिजल्ट नहीं दे पा रहे हैं।

Updated on:
16 Apr 2018 08:30 am
Published on:
16 Apr 2018 08:25 am