
कल आएगी PM किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त (सांकेतिक इमेज- पत्रिका)
PM-KISAN Scheme: उत्तर प्रदेश के 2.17 करोड़ किसानों के लिए अच्छी खबर है। आज यानी शनिवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) का लाभ ले रहे यूपी के 2.17 करोड़ किसानों के खाते में 4352 करोड़ रुपए भेजे जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) पश्चिम बंगाल से PM-KISAN की 23वीं किस्त जारी करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल से उत्तर प्रदेश के किसानों के खाते में सीधे 4,352.40 करोड़ रुपए ट्रांसफर करेंगे। यह रकम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (Prime Minister Kisan Samman Nidhi) की 23वीं किस्त के तहत भेजी जाएगी। 20 जून 2026 को जारी होने वाली इस किस्त के बाद उत्तर प्रदेश में योजना के तहत कुल भेजी गई राशि 1,03,391.24 करोड़ रुपए हो जाएगी। अभी तक 22 किस्तों में 99,032.58 करोड़ रुपए किसानों के खातों में पहुंच चुके हैं।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को प्रतिवर्ष 6,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है, जो 2,000-2,000 रुपए की 3 समान किस्तों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे बैंक खातों में भेजी जाती है।
इस योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 फरवरी 2019 को गोरखपुर से की थी। पीएम मोदी ने मार्च 2026 में असम से इस योजना की 22वीं किस्त जारी की गई थी। किसान सम्मान योजना का लाभ छोटे और सीमांत किसानों को मिलता है। जिन किसानों के पास 2 हेक्टेयर (5 एकड़) तक की कृषि योग्य भूमि है। ऐसे किसान इस योजना के पात्र हैं।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत यूपी के पात्र किसान परिवारों को अब तक कुल 1,03,391.24 करोड़ रुपए की रकम भेजी जा चुकी है। यह योजना किसानों की आय बढ़ाने और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। DBT के जरिए पारदर्शी तरीके से राशि पहुंचने से बीच के किसी भी दलाल या भ्रष्टाचार की गुंजाइश नहीं रहती। इस योजना से किसानों का आर्थिक बोझ करने में कुछ राहत मिली है।
Updated on:
20 Jun 2026 02:15 pm
Published on:
19 Jun 2026 09:55 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
