लखनऊ

यूपी पुलिस का ये दरोगा शान से खुद को बताता है रावण, जानें क्या है पूरा मामला

लखनऊ के इस दरोगा को रावण कहलाने से नहीं होती है कोई भी दिक्कत।
2 min read
• •
Updated: 12 Feb 2018, 7:24 PM IST
UP Police Rawan Sub Inspector
UP Police Rawan Sub Inspector

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओम प्रकाश सिंह पुलिसकर्मियों को शिष्टाचार सीखाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। लेकिन कुछ पुलिसकर्मी है कि डीजीपी के आदेश को दरकिनारा करते हुए कानून भी तोड़ने से नहीं चूक रहे हैं। यहां तक की राजधानी में एक दरोगा खुद की पहचान खुले आम रावण के रुप में बनाने में जुट गए हैं। उन्होंने बकायादा फुकरे वाले अंदाज में अपनी दिल अजीज बुलेट पर नंबर इस तरह लिखावाया है कि वह रावण लिखा नज़र आ रहा है। वहीं क्षेत्र में अब उनकी पहचान रावण दरोगा के रुप में बन चुकी है।

दरोगा से बन गए रावण
इन दिनों लखनऊ के एक दरोगा और उनकी बुलेट सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। इन महाशय ने डीजीपी साहब के आदेश को तो किनारे किया ही बल्कि ट्रैफिक नियमों को भी खुली चुनौती दे डाली है। हजरतगंज थाने में तैनात एक दरोगा ने अपनी गाड़ी पर नंबर इस अंदाज में लिखवाया है कि वह पढ़ने में रावण दिखाई पड़ता है। UP 32 JK 2199 नंबर की बुलेट पर पुलिस लिखा हुआ है और यह हजरतगंज के दरोगा की है। लेकिन इस बुलेट पर दरोगा जीन ने 21 को 'रा' और 99 'वण' यानी रावण स्टाइल में लिखवाया है।
ट्रैफिक नियमों के मुताबिक इस तरह फैंसी स्टाइल में नंबर लिखावाना गैर कानूनी है। यही नहीं यह दरोगा जी अक्सर बुलेट पर बिना हेलमेट वर्दी में जगह-जगह फर्राटा भरते नज़र आ जाते हैं। लेकिन अब तक किसी पुलिसकर्मी या ट्रैफिक पुलिस ने इन्हें नहीं टोका।

लोगों ने कार्रवाई की मांग
सोशल मीडिया सब इंस्पेक्टर की बुलेट पर रावण लिखी फोटो वायरल होने पर कार्रवाई की मांग उठनी शुरु हो गई है। सोशल मीडिया पर लोगों ने लिखा है कि क्या योगी सरकार में पुलिस वालों को कानून तोड़ने की छुट मिल गई है। वहीं कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि आखिर सीएम योगी की सरकार प्रदेशवासियों को क्या संदेश देना चाहती है। क्योंकि इससे पहले भी नबंर प्लेट पर ऐसी कई कलाकारी वायरल हो चुकी है, जिसमें नंबर प्लेट पर नंबर की जगह ज्यादा हिस्से में कमल का फूल दिखा। लोगों ने दरोगा की पहचान कर कार्रवाई कर सबक सीखाने की बात भी कही।

Updated on:
12 Feb 2018, 7:24 PM IST
Published on:
Also Read
View All