लखनऊ

UP: इस बार भी नहीं मिलेगी महिला प्रदेश अध्यक्ष! BJP इस चेहरे पर खेल गई दाव

UP BJP State President Update News: उत्तर प्रदेश में क्या महिला प्रदेश अध्यक्ष देकर BJP चौंका सकती है? जानिए, अगर 14 दिसंबर तक एलान नहीं तो फिर कब तक यूपी के नए प्रदेश अध्यक्ष का एलान हो सकता है?

2 min read
Dec 13, 2025
UP: महिला प्रदेश अध्यक्ष देकर चौंका सकती है BJP! 14 दिसंबर अगर एलान नहीं तो फिर कब? प्रतीकात्मक तस्वीर

UP BJP State President Update News:उत्तर प्रदेश BJP प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर इंतजार कुछ ही घंटों में समाप्त हो सकता है। इस बार भी यूपी में BJP ने महिला प्रदेश अध्यक्ष पर दाव नहीं लगाया है।

ये भी पढ़ें

UP BJP New President: पंकज चौधरी ने भरा पर्चा, किसी और के मैदान में उतरने के आसार कम

हाल ही में हुई है जिलाध्यक्षों की नियुक्ति

हाल ही में BJP ने उत्तर प्रदेश में 14 संगठनात्मक जिलों के लिए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की। अब पार्टी का फोकस प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव पर है। BJP सूत्रों की माने तो, प्रदेश अध्यक्ष के चयन को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश के प्रमुख नेताओं से रायशुमारी पूरी कर ली है।

जनवरी में वरिष्ठ नेताओं से हुई थी बातचीत

खबर ये भी सामने आई थी कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने जनवरी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, पूर्व डिप्टी CM डॉ. दिनेश शर्मा, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता, संजय राय, अमरपाल मौर्य, प्रियंका रावत सहित कई वरिष्ठ नेताओं से बातचीत की थी।

सभी नेताओं से विचार-विमर्श के बाद विनोद तावड़े ने अपनी रिपोर्ट केंद्रीय नेतृत्व को सौंप दी थी। इसके बाद दिल्ली में भी CM योगी आदित्यनाथ, डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह से रायशुमारी की जा चुकी है।

पंकज चौधरी ने भरा पर्चा

प्रदेश अध्यक्ष के पद के लिए पंकज चौधरी ने पर्चा भर दिया है। नए प्रदेश अध्यक्ष की ऑफिशियल घोषणा 14 दिसंबर को राम मनोहर लोहिया लॉ यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में एक बड़े समारोह में की जाएगी।

कौन हैं पकंज चौधरी

पंकज चौधरी भाजपा के गद्दावर नेता और सात बार के सांसद हैं। पंकज चौधरी उत्तर प्रदेश के महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के सांसद हैं। महाराजगंज से सांसद पंकज चौधरी के घर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 2023 में गोरखपुर प्रवास के दौरान पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें

कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की शादी: जया किशोरी ने मेहंदी में हाथ पर किसका नाम लिखवाया? फोटो आ गई सामने

Also Read
View All

अगली खबर