निर्वाचन आयोग की ओर से प्रदेश के 3 प्रमुख शहरों लखनऊ, मेरठ और वाराणसी में क्षेत्रीय सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को पहला बड़ा सम्मेलन लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगा। इसमें लखनऊ, अयोध्या, अमेठी, कानपुर, बाराबंकी और रायबरेली समेत 20 जिलों के उप-जिला निर्वाचन अधिकारी और अन्य प्रशासनिक अफसर शामिल होंगे। अधिकारियों के अलावा इन 20 जिलों के 440 शैक्षणिक संस्थानों के लगभग 1500 विद्यार्थी और शिक्षक भी इस खास कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे।