लखनऊ

अखिलेश-डिंपल की मस्जिद में सांसदों के साथ बैठक को लेकर बोले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद; BJP वाले…

UP Politics: अखिलेश यादव और डिंपल यादव की मस्जिद में सांसदों के साथ बैठक के विवाद मामले में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने बड़ा बयान दिया है। जानिए उन्होंने क्या कहा?
2 min read
• •
Updated: 23 Jul 2025, 5:33 PM IST
UP Politics
सांसद इमरान मसूद बोले- बीजेपी वाले शर्म करें। फोटो सोर्स-X

UP Politics: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (akhilesh Yadav)संसद के मानसून सत्र के चलते दिल्ली में हैं। मंगलवार को अखिलेश यादव अपनी पार्टी के कुछ सांसदों के साथ संसद भवन के पास स्थित मस्जिद में गए। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पूरे मामले में राजनीति गरमा गई है।

डिंपल यादव के कपड़ों को लेकर बीजेपी ने उठाए सवाल

बीजेपी ने अखिलेश यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि अखिलेश यादव मस्जिद में राजनीतिक बैठक करने गए थे। इसके अलावा बीजेपी ने अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव के कपड़ों को लेकर भी सवाल खड़े किए।

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने मामले को लेकर दिया बयान

मामले को लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने बयान दिया है। सांसद मसूद ने कहा कि सपा सांसद नदवी मस्जिद के इमाम हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अगर मस्जिद में बैठ गए तो क्या हो गया? इसमें क्या दिक्कत है। उन्होंने कहा कि BJP वाले शर्म करें। डिंपल यादव के कपड़ों को लेकर बीजेपी द्वारा उठाए सवालों पर उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति के हिसाब से डिंपल यादव ने कपड़े पहने थे। बीजेपी वाले मानसिक तौर पर दिवालिए हो गए हैं जो महिलाओं का अपमान कर रहे हैं।

बीजेपी वाले कर रहे दुष्प्रचार- जिया उर रहमान

इस मामले को लेकर सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क ने भी बयान दिया है। जिया उर रहमान बर्क ने कहा कि कोई पॉलिटिकल बैठक नहीं थी। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि हमारे कार्यालय हैं जहां हम बैठक कर सकते हैं। बीजेपी मामले को लेकर दुष्प्रचार कर रही है। सांसदों को नदवी ने बुलाया था। उन्होंने कहा कि डिंपल यादव मस्जिद में सिर ढक कर गईं थी। फोटो को दौरान हो सकता है कि उनका दुपट्टा हट गया हो।

अखिलेश यादव पर देश विरोधी गतिविधियां करने का आरोप

वहीं मामले को लेकर BJP अल्पसंख्यक मोर्चा प्रमुख जमाल सिद्दीकी ने कहा कि अखिलेश यादव ने कल एक बैठक की। चाय-नाश्ता करने उनके सांसद गए। उन्होंने कहा कि वह अल्लाह का घर है कोई मौज मस्ती करने वाली जगह नहीं है। उन्होंने अखिलेश यादव पर मस्जिद में देश विरोधी गतिविधियां करने का आरोप लगाया। मस्जिद के रूल्स को सपा के लोग भूल गए हैं। इसको लेकर मुकदामा करने की बात भी उन्होंने कही।

Updated on:
23 Jul 2025, 5:33 PM IST
Published on: