लखनऊ

UP Politics: मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना; बोले- सपा का घमंड प्रदेश की जनता ध्वस्त करेगी

UP Politics: सपा के राज्यसभा उम्मीदवारों के चयन को लेकर यूपी सरकार के मंत्री दानिश आजाद अंसारी और जयवीर सिंह ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा।
2 min read
• •
Oct 01, 2026
up-politics-danish-azad-jaiveer-singh-target-akhilesh-yadav
मंत्री दानिश आजाद अंसारी। फोटो-IANS

UP Politics: समाजवादी पार्टी की ओर सेउत्तर प्रदेशसे राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जाने के बाद भाजपा के नेताओं की ओर से प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। सपा ने वरिष्ठ नेता राम गोपाल यादव और धनराज परिमल नाथवानी को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया है। दोनों ने 30 सितंबर को अखिलेश यादव और शिवपाल यादव की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दानिश आजाद अंसारी और जयवीर सिंह ने सपा के उम्मीदवार चयन को लेकर अखिलेश यादव पर निशाना साधा। दोनों मंत्रियों ने PDA के मुद्दे पर सवाल उठाते हुए कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता सपा को जवाब देगी।

दानिश आजाद ने साधा निशाना

मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि सपा की कथनी और करनी में अंतर सामने आ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि PDAका नारा देने वाली सपा जब प्रतिनिधित्व देने की बात आई तो परिवार को प्राथमिकता देने लगी। दानिश आजाद अंसारी ने PDA को लेकर तंज कसते हुए इसे 'परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी' बताया। उन्होंने कहा कि राज्यसभा के लिए उम्मीदवारों के चयन से सपा की राजनीति को लेकर जनता के सामने स्थिति स्पष्ट हो गई है।

'2027 में जनता देगी जवाब'

मंत्री ने आरोप लगाया कि सपा ने उत्तर प्रदेश की जनता के साथ लगातार धोखा किया है। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता सपा को जवाब देगी। सपा का घमंड प्रदेश की जनता ध्वस्त करेगी।

जयवीर सिंह बोले- भाजपा उम्मीदवार जीतेंगे

मंत्री जयवीर सिंह ने अखिलेश यादव के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा मजबूत स्थिति में है और उसके सभी उम्मीदवार जीतेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव के नतीजों से सपा प्रमुख के दावों की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। राज्यसभा उम्मीदवारों के चयन को लेकर जयवीर सिंह ने भी PDA पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि 'पी' से परिवार, 'डी' से धनवान और 'ए' से अपराधी को जोड़कर सपा अपने PDA फॉर्मूले को परिभाषित कर सकती है।

फ्लाईदुबई घटना पर कैप्टन स्मित की तारीफ

दानिश आजाद अंसारी ने फ्लाईदुबई की उड़ान से जुड़े घटनाक्रम में कैप्टन स्मित मच्छार की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि कैप्टन स्मित ने साहस और बहादुरी का परिचय देते हुए देश का सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित के परिवार से बात की है और भारत लौटने पर उनका स्वागत किया जाएगा।

शाहजहांपुर घटना पर जांच का भरोसा

शाहजहांपुर की घटना को लेकर जयवीर सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने कहा कि सरकार अपराध और अपराधियों से निपटने के लिए कार्रवाई कर रही है और किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

Updated on:
01 Oct 2026 05:03 pm
Published on:
01 Oct 2026 04:54 pm