लखनऊ

UP Politics: पार्टी को मजबूत करने के लिए सुभासपा का अनोखा प्लान, चार हिस्सों में बांटी यूपी

UP Politics: ओमप्रकाश राजभर ने उत्तर प्रदेश में पार्टी की नींव को और मजबूत बनाने के लिए प्रदेश को चार हिस्सों में बांट दिया है।

less than 1 minute read
Jul 28, 2024
UP Politics

UP Politics: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने जमीनी पकड़ को मजबूत करने के लिए उत्तर प्रदेश को चार हिस्सों में बांट दिया है। उनके मुताबिक, इससे उपचुनाव से पहले पार्टी यूपी का संगठनात्मक ढांचा मजबूत करेगी।

27 जिलों में की प्रभारियों की बैठक

पूर्वांचल, मध्यांचल, बुंदेलखंड और पश्चिमांचल बनाते हुए पार्टी संगठनात्मक ढांचा मजबूत करने जा रही है। इसी क्रम में, पार्टी ने 27 जुलाई को पश्चिमांचल में 27 जिलों के प्रभारियों के साथ बैठक की। इसके साथ ही, उन्हें सदस्यता के साथ अन्य लक्ष्य दिए।

आपको बता दें कि सभी वर्गों को जोड़कर संगठन को मजबूत करने की बैठक पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण राजभर की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि पार्टी सभी वर्गों को जोड़कर संगठन को मजबूत करेगी। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को लगातार लोगों के बीच समय देना है। संगठन की शक्ति समर्पित कार्यकर्ता हैं।

'सदस्यता अभियान को अंजाम तक पहुंचाना है'

अरुण राजभर ने आगे कहा, "सदस्यता अभियान को अंजाम तक पहुंचाना है कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना है।" इसके साथ ही, उन्होंने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया।

Published on:
28 Jul 2024 09:04 am
Also Read
View All

अगली खबर