लखनऊ

‘सपा को हराने के लिए उत्साहित है BJP’, SIR और नए भाजपा अध्यक्ष को लेकर क्या बोले डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य

UP Politics: उत्तर प्रदेश के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि 2027 में 2017 से बड़ी जीत मिलेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि सपा को हराने के लिए BJP के कार्यकर्ता उत्साहित हैं।
2 min read
Dec 13, 2025
deputy cm keshav prasad maurya targeted akhilesh yadav over ram temple donation controversy lucknow
उत्तर प्रदेश के डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर साधा निशाना। फोटो सोर्स-IANS

UP Politics: उत्तर प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे लेकर डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया है कि BJP के कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी को हराने के लिए उत्साहित हैं। साथ ही इस बार 2017 से बड़ी जीत 2027 में मिलने वाली है।

BJP यूपी अध्यक्ष के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू

डिप्टी CM का यह बयान उस वक्त आया है जब BJP प्रदेश के लिए अपना नया अध्यक्ष चुनने वाली है। डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि BJP यूपी अध्यक्ष के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। साथ ही 14 दिसंबर को चुनाव होगा।

'हम उत्तर प्रदेश में भी जीतेंगे'

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में हम 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे। उन्होंने कहा, ''जैसे हमने बिहार में जीत हासिल की, वैसे ही हम उत्तर प्रदेश में भी जीतेंगे, और हमें पूरा भरोसा है कि हम 2027 में 2017 से भी बड़ी जीत हासिल करेंगे।''

SIR की तारीख बढ़ाए जाने पर क्या बोले?

SIR की तारीख बढ़ाए जाने पर डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि चुनाव आयोग जो भी फैसला लेता है, वह संवैधानिक आदेश है। एक राजनीतिक पार्टी के तौर पर BJP इसका स्वागत करती है। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ता दिन-रात बिना थके काम कर रहे हैं।

X पर किया पोस्ट

वहीं केशव प्रसाद मौर्य ने X पोस्ट में लिखा, "भारतीय जनता पार्टी आज दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है। इस मायने में उसके सामने कांग्रेस व सपा समेत बाकी परिवारवादी पिछलग्गू दल कहीं नहीं ठहरते हैं। उत्तर प्रदेश में 2017 की जीत केवल एक ट्रेलर थी, 2027 में जनता के आशीर्वाद और देवतुल्य कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से उससे भी बड़ी विजय तय है। PM मोदी के कुशल नेतृत्व में गरीब कल्याण और विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश का संकल्प अडिग है। 14 दिसंबर को प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के साथ संगठन पर्व के पूर्ण होने पर, नया नेतृत्व और भाजपा का हर एक कार्यकर्ता बिहार की तरह यूपी में भी कमल खिलाने को पूरी तरह तैयार है।"

Also Read
View All