लखनऊ

25 नवंबर को जिलों में सत्याग्रह, शक्ति भवन पर महारैली! बिजली संविदा कर्मचारियों को एकजुट करने निकले पुनीत राय

UP Power Contract Workers Plan Statewide Protest: बिजली संविदा कर्मचारियों के आंदोलन को तेज करने के लिए पुनीत राय प्रदेश दौरे पर निकलेंगे। 25 नवंबर को जिलों में सत्याग्रह और 10 दिसंबर को लखनऊ में विशाल रैली होगी।
3 min read
• •
Updated: 20 Nov 2026, 4:28 PM IST
लखनऊ के शक्ति भवन पर 10 दिसंबर को प्रस्तावित विशाल रैली के लिए संविदा कर्मचारियों को एकजुट करने की तैयारी (फोटो सोर्स :file photo, Ritesh Singh )
लखनऊ के शक्ति भवन पर 10 दिसंबर को प्रस्तावित विशाल रैली के लिए संविदा कर्मचारियों को एकजुट करने की तैयारी (फोटो सोर्स :file photo, Ritesh Singh )

UP Power Workers Protest:उत्तर प्रदेश में बिजली विभाग के संविदा कर्मचारियों की मांगों को लेकर विद्युत संविदा मजदूर संगठन ने आंदोलन की तैयारियां तेज कर दी हैं। संगठन की ओर से 25 नवंबर 2026 को प्रदेश के प्रत्येक जनपद में मजबूत सत्याग्रह आयोजित करने और 10 दिसंबर 2026 को लखनऊ स्थित शक्ति भवन पर विशाल रैली करने की तैयारी की जा रही है। इसी अभियान को सफल बनाने और अधिक से अधिक संविदा कर्मचारियों को आंदोलन से जोड़ने के लिए संगठन के प्रांतीय प्रभारी पुनीत राय विभिन्न जिलों का दौरा करेंगे।

संगठन की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक, पुनीत राय 22 से 24 नवंबर तक अलग-अलग स्थानों पर संगठन के पदाधिकारियों, कर्मचारियों और वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे। इस दौरान बैठकों में आंदोलन की रणनीति, कर्मचारियों की भागीदारी और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। संगठन का प्रयास है कि जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक कर्मचारियों को एकजुट कर आंदोलन को प्रभावी बनाया जाए।

आजमगढ़ में बैठक से होगी दौरे की शुरुआत

पुनीत राय 22 नवंबर 2026, रविवार को सुबह लखनऊ से रवाना होंगे। दोपहर 12 बजे आजमगढ़ जनपद के मुबारकपुर में संगठन के पदाधिकारियों और संविदा कर्मचारियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में 25 नवंबर को प्रस्तावित सत्याग्रह और 10 दिसंबर को शक्ति भवन पर होने वाली रैली को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की जाएगी। बैठक में स्थानीय स्तर पर कर्मचारियों की भागीदारी बढ़ाने, संगठन की तैयारियों और आंदोलन की रूपरेखा पर विचार-विमर्श होगा। आजमगढ़ की बैठक में शामिल होने के इच्छुक पदाधिकारी और संविदा कर्मचारी नीरज पांडेय संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा जगदीश जी से भी संपर्क करने की जानकारी संगठन की ओर से दी गई है।

मऊ के घोसी में कर्मचारियों के साथ होगी चर्चा

आजमगढ़ के बाद पुनीत राय उसी दिन शाम 5 बजे मऊ जनपद के घोसी पहुंचेंगे। यहां भी संगठन के पदाधिकारियों और संविदा कर्मचारियों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी रैली में अधिक से अधिक कर्मचारियों की भागीदारी सुनिश्चित करना और आंदोलन को मजबूती देना होगा। इस दौरान कर्मचारियों से आपसी तालमेल बनाए रखने और संगठन के कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की जाएगी। घोसी की बैठक के लिए संपर्क व्यक्ति के रूप में  अनिरुद्ध कुमार का नाम दिया गया है। इसके बाद शाम 7 बजे जोन अध्यक्ष  रामाश्रय मौर्य के भाई के शुभ विवाह के उपलक्ष्य में आयोजित Reception समारोह में पुनीत राय शामिल होंगे।

23 नवंबर को रेलवे स्टेशन स्थित संगठन भवन में बैठक

दौरे के दूसरे दिन यानी 23 नवंबर, सोमवार को पुनीत राय अपराह्न 3 बजे रेलवे स्टेशन स्थित संगठन भवन में पदाधिकारियों और संविदा कर्मचारियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में 25 नवंबर के सत्याग्रह और 10 दिसंबर की प्रस्तावित विशाल रैली को सफल बनाने के लिए जरूरी तैयारियों पर चर्चा होगी। संगठन की ओर से कर्मचारियों को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने, जिला स्तर पर संपर्क अभियान चलाने और कार्यक्रम की जानकारी हर संविदा कर्मचारी तक पहुंचाने पर जोर दिया जाएगा। इस बैठक में शामिल होने के लिए प्रमोद पांडेय और केदार गौतम से संपर्क किया जा सकता है। केदार गौतम का संपर्क नंबर 9794139924 जारी किया गया है।

24 नवंबर को बिहार में तिलक समारोह में होंगे शामिल

पुनीत राय के दौरे के अंतिम दिन 24 नवंबर, मंगलवार को संगठन के संस्थापक एवं वरिष्ठ मजदूर नेता आर.एस. राय के साथ बिहार के गोपालगंज जनपद जाना प्रस्तावित है। वहां विद्युत मजदूर संगठन के गोरखपुर जिला अध्यक्ष अजय कुमार शाही के भाई के तिलक समारोह में दोनों नेता शामिल होंगे। यह कार्यक्रम ग्राम सिसवा (सिसई बाजार), जनपद गोपालगंज में आयोजित होगा।

10 दिसंबर की रैली को सफल बनाने की तैयारी तेज

विद्युत संविदा मजदूर संगठन के इस दौरे को आगामी आंदोलन की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। संगठन का जोर है कि 25 नवंबर को सभी जनपदों में सत्याग्रह के माध्यम से कर्मचारियों की एकजुटता दिखाई जाए और इसके बाद 10 दिसंबर को शक्ति भवन लखनऊ पर होने वाली विशाल रैली में प्रदेशभर के संविदा कर्मचारी बड़ी संख्या में पहुंचें। प्रांतीय प्रभारी पुनीत राय ने अपने दौरे के कार्यक्रम के जरिए जिला स्तर पर संगठन को सक्रिय करने की पहल की है। बैठकों के माध्यम से कर्मचारियों के बीच आपसी समन्वय बढ़ाने और आंदोलन की तैयारियों को अंतिम रूप देने का प्रयास किया जाएगा। अब सभी की नजरें 25 नवंबर के जिला स्तरीय सत्याग्रह और 10 दिसंबर को लखनऊ में प्रस्तावित रैली पर टिकी हैं।