लखनऊ

Rainfall Forecast: यूपी के 14 जिलों में तेज आंधी के साथ होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

Rainfall Forecast: उत्तर भारत में मानसून अजब गजब रंग दिखा रहा है। कई जिलों में भारी बरसात देखने को मिली। वहीं मौसम विभाग ने चार से पांच दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है।

2 min read
Jul 09, 2023
rain_.jpg
यूपी के 14 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है।

Rainfall Forecast: सावन महीने में लगते मौसम प्रदेश पर मेहरबान हो गया है। कहीं झमाझम बारिश तो कहीं बूंदाबांदी का दौर शुरू हो चुका है। अब मौसम विभाग ने 14 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आंचलिक विज्ञान नगरी लखनऊ की ओर से जारी किए ताजा अपडेट के अनुसार अगले 3 घंटे बाद यूपी के 14 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा 33 जिलों में आंधी के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली वालों को फिलहाल बारिश से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। रविवार को भी दिल्ली में भारी बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग ने रविवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

16 जिलों में ओलावृष्टि की संभावना
आंचलिक विज्ञान नगरी लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि यूपी के 16 जिलों में अगले 3 घंटे में अतिवृष्टि यानी भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा 21 जिलों में तेज बारिश का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है। दरअसल इस दौरान तेज आंधी के साथ भारी से अति भारी बारिश की संभावना है साथ ही 16 जिलों में ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

इन जिलों मे भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने राज्य में बागपत, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, हरदोई, सीतापुर, कन्नौज, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, इटावा, कानपुर नगर, कानपुर देहात, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललीतपुर और आसपास के इलाकों में तेज बारिश की संभावना है। इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश
वहीं, राज्य के शामली, सहारनपुर, बिजनौर, संभल, रामपुर, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोड़ा, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, प्रतापगढ़, फतेहपुर, बांदा, कौशांबी, चित्रकुट, प्रयागराज और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Published on:
09 Jul 2023 03:53 pm