लखनऊ

‘अब 3 पर नहीं, 403 पर निगाह’, अखिलेश के बयान पर ओम प्रकाश राजभर का पलटवार, बोले- बस हो गया टांय-टांय फिस्स!

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव के 403 सीटों पर फोकस करने वाले बयान पर कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने पलटवार किया। राजभर ने तंज कसते हुए कहा कि बस हो गया टांय-टांय फिस्स।
2 min read
• •
Updated: 6 Oct 2026, 11:08 AM IST
UP News
ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला फोटो सोर्स-IANS

Akhilesh Yadav 403 Seats:उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव के तीसरा प्रत्याशी नहीं उतारने के संकेत पर कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने पलटवार किया है। अखिलेश ने मंगलवार सुबह एक्स पर लिखा था कि अब उनकी निगाह तीन पर नहीं, 403 पर है। इस पर राजभर ने तंज कसते हुए कहा कि बस हो गया टांय-टांय फिस्स! ओपी राजभर ने आगे कहा कि 403 की बात पर बस इतना कहूंगा कि सपने देखना बुरी बात नहीं है।

अखिलेश ने 403 सीटों का दिया संकेत

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने तीसरा उम्मीदवार नहीं उतारने का संकेत दिया है। सोमवार को पार्टी की ओर से तीसरा प्रत्याशी उतारने की बात कही गई थी, लेकिन नामांकन से ठीक पहले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पर एक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि अब हमारी निगाहें तीन पर नहीं, 403 पर हैं। उनके इस बयान से माना जा रहा है कि सपा ने राज्यसभा चुनाव से ज्यादा अब विधानसभा चुनाव पर ध्यान देने का फैसला किया है।

भाजपा प्रत्याशी ने फैसले का किया स्वागत

सपा के तीसरा उम्मीदवार नहीं उतारने के संकेत पर भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी प्रकाश पाल ने प्रतिक्रिया दी। एनडीटीवी से बातचीत में उन्होंने अखिलेश यादव के फैसले का स्वागत किया और कहा कि उन्होंने समझदारी दिखाई है। प्रकाश पाल ने भाजपा की ओर से राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर पार्टी नेतृत्व का आभार भी जताया। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग पहले भी उनके साथ था और आगे भी रहेगा।

सोमवार को तीसरे प्रत्याशी की थी घोषणा

इससे पहले सोमवार को सपा नेता रविदास मेहरोत्रा ने कहा था कि पार्टी राज्यसभा चुनाव में तीसरा उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने बताया था कि 6 अक्टूबर को तीसरे प्रत्याशी का नामांकन कराया जाएगा। इसके लिए सपा विधायकों से प्रस्तावक के तौर पर नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर भी कराए गए थे। उन्होंने कहा था कि मंगलवार सुबह 11 बजे विधानभवन में नामांकन होगा।

हालांकि, अखिलेश यादव के एक्स पोस्ट के बाद सपा के तीसरा प्रत्याशी उतारने की संभावना लगभग खत्म हो गई है। ऐसे में राज्यसभा चुनाव में भाजपा के आठ और सपा के दो प्रत्याशियों के निर्विरोध चुने जाने का रास्ता साफ होता दिख रहा है।

Updated on:
6 Oct 2026, 11:08 AM IST
Published on:
Also Read
View All
समीक्षा बैठक में CM योगी ने दिए बड़े निर्देश, 3.10 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों को समय पर मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय

अखिलेश यादव के अग्निवीर योजना खत्म करने के बयान पर जगदंबिका पाल का पलटवार, बोले- 2027 में भाजपा की हैट्रिक तय

‘भाजपा की बात मानने से भविष्य बर्बाद होगा’, अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना, कहा- यूपी में फिर शुरू होंगे बंद पड़े 27 हजार स्कूल

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 144 डिप्टी एसपी इधर से उधर, सुजीत दुबे अयोध्या तो रजनीश वर्मा बागपत भेजे गए

यूपी में मतदाता सूची सुधार के लिए BJP का तीन दिवसीय अभियान, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले- हर बूथ पर भरवाए जाएंगे फॉर्म 6 और फॉर्म 7