लखनऊ

यूपी रोडवेज से सफर करने वालों के लिए गुड न्यूज, लखनऊ-प्रयागराज समेत इन 6 रूटों पर दौड़ेंगी प्राइवेट बसें

डग्गामार बसों के बंद होने से परेशान यात्रियों के लिए अच्छी खबर हैं। अब जल्द ही कॉन्ट्रैक्ट बेस्ड बसें चलने वाली है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Dec 2022, 11:49 PM IST
up_private_bus.jpg

यूपी रोडवेज से ट्रेवल करने वालों के लिए अच्छी खबर है। लखनऊ-प्रयागराज समेत 6 रूटों पर रोडवेज बसों के अलावा कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम के तहत प्राइवेट बसों भी चलेंगी। इसके लिए योगी सरकार कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है।

बस मालिकों से जल्द ही कॉन्ट्रैक्ट एग्रीमेंट तैयार कराया जाएगा। अनुबंध तैयार होने पर संचालन के लिए जिला मुख्यालयों पर प्रबंधकों को निर्देश जारी किया जायेगा। परिवहन निगम संचालन डिपार्टमेंट के मुताबिक जिन नेशनल हाईवे रूटों पर रोडवेज बसों की संख्या कम है लेकिन यात्री ज्यादा हैं, वहां प्राइवेट बसें चलेंगी।

इसके लिए अपर प्रबंधन निदेशक अन्नपूर्णा गर्ग की तरफ से पत्र भेजकर जल्द कॉन्ट्रैक्ट बेस्ड बसें संचालित करने के लिए निर्देश जारी हुए हैं।

डग्गामार बसों के न सोने परेशान यात्री
परिवहन निगम की नेशनल रोड रूटों पर दौड़ रही अवैध तरीके से यात्रियों को ढो रहीं डग्गामार बसों के बंद होने जाने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। ऐसे में यात्रियों को बस मुहैया कराने के लिए रोडवेज कॉन्ट्रैक्ट बेस्ड बसों को परमिशन देकर यात्रियों की परेशानी दूर करना चाहती है।

इन रूटों पर चलेंगी कॉन्ट्रैक्ट प्राइवेट बसें

- लखनऊ से प्रयागराज
- सुल्तानपुर से जौनपुर
- प्रयागराज से अयोध्या
- बरेली से मुरादाबाद
- मेरठ से मुफज्जरनगर
- दिल्ली से मुरादाबाद

Published on:
Also Read
View All
चंद्रशेखर आजाद ने जारी की विधानसभा प्रभारियों की चौथी लिस्ट, गोरखपुर की पिपराइच समेत 6 सीटों पर नाम घोषित

‘पिताजी और सगे चच्चू को नहीं समझे तो रामपुरी वाले चचा का क्या कहना’, अखिलेश पर राजभर का तंज, बोले- आपके पास कंसवादी लोग हैं

‘शराब पीने के लिए मजबूर करता था पति’, 6 साल की बेटी को गलत तरीके से छूने का आरोप, प्रेमी के साथ मिलकर कर दी हत्या

समीक्षा बैठक में CM योगी ने दिए बड़े निर्देश, 3.10 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों को समय पर मिलेगा बढ़ा हुआ मानदेय

अखिलेश यादव के अग्निवीर योजना खत्म करने के बयान पर जगदंबिका पाल का पलटवार, बोले- 2027 में भाजपा की हैट्रिक तय