लखनऊ

UP School Colleges Reopening : यूपी में जल्द खुल सकते हैं स्कूल-कॉलेज, बच्चों के आने का 50-50 फॉर्मूला संभव

UP School colleges Reopening- उत्तर प्रदेश में एक जुलाई से प्रशासनिक काम के लिए स्‍कूल खुल गए हैं। अभी सिर्फ टीचिंग व नॉन-टीचिंग स्‍टाफ को ही स्‍कूल आने की अनुमति है।
2 min read
• •
Updated: 1 Aug 2021, 5:33 PM IST
up school colleges reopening date update

लखनऊ. UP School colleges Reopening Soon- उत्तर प्रदेश में स्कूल कब खुलेंगे? लगभग डेढ़ वर्ष से घरों में 'कैद' बच्चे गार्जियन से यही सवाल कर रहे हैं। अभिभावक भी कोरोना संक्रमण और सरकारी आदेशों पर नजर बनाये हुए हैं। इस बीच यूपी में सरकारी व प्राइवेट स्कूल-कॉलेज खुलने को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक आदेश आया है, जिसके बाद उम्मीद की जा रही है कि प्रदेश में जल्द ही स्कूल-कॉलेज खुल सकते हैं।

यूपी में एक जुलाई से प्रशासनिक काम के लिए स्‍कूल खुल गए हैं। अभी सिर्फ टीचिंग व नॉन-टीचिंग स्‍टाफ को ही स्‍कूल आने की अनुमति है। बेसिक व माध्यमिक स्कूलों में ऑनलाइन कक्षाएं चल रही हैं। हाईस्कूल-इंटरमीडिएट के स्कूल बंद हैं। रिजल्ट घोषित हो चुके हैं, अब स्टूडेंट मार्कशीट लेने ही स्कूल जाएंगे। विश्वविद्यालय व डिग्री कालेजों में स्नातक व परास्नातक में दाखिले की प्रक्रिया पूरी कर 13 सितम्बर से कक्षाएं शुरू होने की उम्मीद है।

क्या कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने?
उत्तर प्रदेश में लगातार कम होते कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच शिक्षण संस्थानों को खोलने की तैयारियां शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बेसिक से लेकर उच्च शिक्षा तक के सभी छात्रों को अगली कक्षा में प्रमोट करने की प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाये। स्कूलों के नए सत्र को शुरू करने के सम्बंध में उन्होंने अफसरों को कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिये हैं। कहा कि आगे कोरोना और काबू में रहा तो कैम्पस में कक्षाएं शुरू की जा सकती हैं।

स्कूल खुलने का 50-50 फॉर्मूला
मिली जानकारी के मुताबिक, कोरोना संक्रमण इसी तरह कम होता रहा तो अगस्त के बाद यूपी में स्कूल-कॉलेज खुल सकते हैं। इस दौरान स्टूडेंट्स को परिसर में बुलाने के लिए ऑड-इवेन का फॉर्मूला लगाया जा सकता है। मतलब स्कूल में 50 फीसदी बच्चों को एक दिन तो बाकी 50 फीसदी बच्चों को दूसरे दिन स्कूल बुलाया जा सकता है। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा जाएगा। कोरोना गाइडलाइन्स को बच्चों और स्कूल स्टाफ सभी को कड़ाई से पालन करना होगा।

Updated on:
1 Aug 2021, 5:33 PM IST
Published on: