लखनऊ

यूपी बोर्ड परीक्षा में धांधली, एसटीएफ ने हाईस्कूल के पेपर हर कर रहे सॉल्वरों को दबोचा

यूपी एसटीएफ ने बोर्ड परीक्षा के नकल माफिया का किया भांडाफोड़।
2 min read
• •
Updated: 17 Feb 2018, 6:07 PM IST
UP Board exam
UP Board exam

लखनऊ.यूपी बोर्ड परीक्षा में तमाम तरह की सख्ती के बाद भी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं नकल माफियाओं के साय में हैं। यूपी एसटीएफ ने शनिवार को हाईस्कूल के सामाजिक विज्ञान पेपर को हल करते हुए परीक्षा केंद्र के पास ही आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में स्कूल प्रिसिंपल को भी एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रदीप कुमार सिंह, लल्लन प्रसाद और जितेन्द्र सिंह के रुप में हुई है।

प्रिसिंपल और टीचर ही चला रहें नकल का रैकेट
यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल माफिया का काम परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापक और स्कूल के प्रिंसिपल ही बन बैठे हैं। यूपी एसटीएफ ने शनिवार को इसी तरह के एक मामले का खुलासा किया है। एसएसपी एसटीएफ अभिषेक सिंह ने बताया कि मिर्जापुर के सिहावल स्थित बाबू घनश्याम इण्टरमीडिएट काॅलेज सिहावल और बगल में स्थित बाबू घनश्याम आई.टी.आई. काॅलेज में सुबह की पाली में हो रही हाईस्कूल की परीक्षा को लेकर गड़बड़ी की सूचना मिली थी।
इसके बाद एसटीएफ की टीम को जांच के बाद जानकारी हुए कि बाबू घनश्याम इंटरमीडिएट काॅलेज के प्रधानाचार्य व केन्द्र व्यवस्थापक प्रदीप कुमार सिंह द्वारा सामूहिक नकल कराई जा रही है। विद्यालय में सी.सी.टी.वी. लगे होने के कारण कॉपियों को पास में स्थित बाबू घनश्याम आई.टी.आई. काॅलेज में कुछ साल्वरों के द्वारा लिखाया जा रहा है।

सामाजिक विज्ञान प्रश्नपत्र हल कर रहें थे सॉल्वर
एसटीएफ टीम को शनिवार सुबह पुख्ता जानकारी हुई कि हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान प्रश्नपत्र की कॉपी परीक्षा केंद्र बाबू घनश्याम इण्टरमीडिएट काॅलेज में स्थित बाबू घनश्याम आई.टी.आई. काॅलेज में हल किया जा रहा है। टीम ने लोकल पुलिस को लेकर आई.टी.आई. काॅलेज की घेराबंदी की। इसके बाद मौके से दो साल्वरों को पकड़ा जो कि हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान का प्रश्नपत्र हल कर रहें थे। एसटीएफ ने मौके से दो हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान के पेपर की फोटो कॉपी, एक सामाजिक विज्ञान की गाइड, पांच विहीन नाम की उत्तर पुस्तिका, समेत अन्य चीजें बरामद की।

Published on:
Also Read
View All