31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लव लेटर’ ने किया लड़की को घर में कैद तो दूसरी अोर छात्राअों ने मिलकर आशिकी का एेसा निकाला भूत

यहां मनचले ने बोला आईलव यू, वहां अाशिकी का एेसा दिया जवाब
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 17 Feb 2018, 5:23 PM IST

lucknow

lucknow

रुचि शर्मा

लखनऊ. मनचलों का खौफ मासूम लड़कियों पर इस कदर हावी हो जाता है कि वे बेचारी स्कूल जाना छोड़ देती हैं। डर से सहमी लड़कियां सदियों से पुरुषों द्वारा बनाई गई इस गर्त भरे हाशिये पर जीती रही हैं, जहां उन्हें अपनी जिन्दगी दांव पर लगी नजर आती है। परिवार अौर इज्जत के खातिर बाहर आना जाना तक बंद कर देती है, पर वहीं कुछ एेसी बहादुर लड़कियां भी होती है जो डट कर अपनी हिम्मत दिखाकर उन मनचलों को करारा जवाब देती हैं अौर खुलकर अपनी जिदंगी जीने में विश्वास रखती है। कुछ एेसी ही तस्वीर दो अलग- अलग जिलों में सामने आई है।

पहला मामला बांदा जिले के खप्टिहा कलां का है, जहां एक मजनू से परेशान होकर 14 वर्षीय गोमती ( बदला हुआ नाम) ने अपना स्कूल छोड़ दिया।

गोमती के मुताबिक मनचले ने आई लव यू का लेटर दिया व मना करने पर उठा ले जाने की धमकी दी। इस पूरी घटना की जानकारी गोमती ने अपनी मां को दी। जिसपर मां ने गोमती का साथ देते हुए थाना पैलानी में 4/18 धारा 354 [ख] 504 आई. पी. सी. पास्को एक्ट के तहत दर्ज कराया। आरोपी पड़ोस का ही रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।


गोमती का कहना है कि स्कूल जाते समय युवक उसका पीछा करता था। अश्लील हरकतें करता था, कई बार लव लेटर भी दे चुका है, पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देता था। इन सबके डर से गोमती ने स्कूल जाना छोड़ दिया है।

गोमती ऐसी अकेली लड़की नहीं है, जो ऐसे बुरे अनुभवों से गुजरी है। ऐसा समाज जहां पितृसत्ता के नियम उनके लिए दिन-प्रतिदिन बर्बरता के साथ लागू होते हैं, वहां उन्हें हमेशा घर के अंदर रहने और अपने घर के बाहर की दुनिया से संपर्क को खत्म करने का निर्णय लेना होता है। ऐसे खतरे जो एक लड़की के स्कूल के बाहर उसका इंतजार कर रहे होते हैं।


सामान्यतया यह देखा जाता है कि गोमती जैसी स्थिति में परिवार के दबाव में आकर मामले दबा दिए जाते हैं और लड़की की पढ़ाई रोक दी जाती है, लेकिन गोमती की मां अडिग हैं और कहती हैं,'अब हमारी इज्ज़त उड़ने दो, अब हम खुद ही उड़ा रहे हैं। हम आरोपी पर लगाये गये इल्जामों के साथ खड़े रहेंगे।'

छेड़छाड़ से परेशान छात्राओं ने मनचले को पीटा

वहीं दूसरा मामला गोंडा का है जहां बहादुर बेटियों की एक मिसाल देखने को मिली। रोजाना छेड़छाड़ से परेशान छात्राएं एक बाइक सवार मनचले से भिड़ गईं। खुद को बुरी तरह से फंसता देख बाइक सवार युवक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी मनचले के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

घटना कोतवाली इलाके की है। जहां एक कॉलेज से छात्राएं वापस घर रही थीं। इसी दौरान बाइक पर सवार एक युवक ने दो छात्राओं से छेड़छाड़ शुरू कर दी। काफी दूर तक पीछा किए जाने के बाद भी जब वह नहीं माना तो छात्राओं ने उसे घेरकर पकड़ लिया। इसके बाद दोनों छात्राएं उसे खींचकर कोतवाली ले जाने लगीं। इतने में मौका पाकर छेड़छाड़ करने वाला युवक मौके से बाइक छोड़कर फरार हो गया।

उधर, पीड़ित छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं शोहदों को सबक सिखाने के लिए बहादुर बेटियों की तारीफ पूरे शहर में हो रही है। उल्लेखनीय है यूपी में योगी सरकार के सत्तासीन होने के बाद लड़कियों को शोहदों की छेड़खानी से बचाने के लिए बहुत जोरो-शोरों से एंटी रोमियो स्क्वॉड टीम गठित की गई थी, लेकिन लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं का ग्राफ कम नहीं हुआ है।