लखनऊ

टीईटी के रिजल्ट से पहले शिक्षा मित्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, सभी को इतने नंबर मिलना तय

15 अक्टूबर को हुई शिक्षक पत्रता परीक्षा (UP TET 2017) में दो प्रश्न गलत पाए गए हैं।
2 min read
• •
Updated: 7 Nov 2017, 11:43 AM IST
lucknow

लखनऊ. 15 अक्टूबर को हुई शिक्षक पत्रता परीक्षा (UP TET 2017) में दो प्रश्न गलत पाए गए हैं, परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने इसकी जानकारी दी। जानकरी के अनुसार प्राथमिक स्तर की परीक्षा में संस्कृत एवं उर्दू के एक एक प्रश्न के चरों विकल्प में से एक विकल्प सही नहीं था। इस मामले यह निर्णय लिया गया है कि जिन अभ्यर्थियों ने इसका जवाब दिया है उन्हें सामान रूप से एक एक अंक जाएंगे। बता दें की शिक्षक पत्रता परीक्षा (UP TET 2017) की संशोधित उत्तर माला सोमवार को जारी कर दी गई थी। वेबसाइट upbasiceduboard.gov.in पर संशोधित आंसर-की 30 नवंबर तक रहेगी।


15 अक्टूबर को हुई शिक्षक पत्रता परीक्षा (UP TET 2017) में कुल 9.67 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए थे। टीईटी के बाद परीक्षा नियम प्राधिकारी कार्यलय ने उत्तर माला जारी कर अभ्यर्थियों से इस पर साक्ष्य समेत 23 अक्टूबर तक ऑनलाइन अप्पतियां मांगी हैं। अभ्यर्थियों ने कई प्रश्नों पर आपत्ति दर्ज कराई थीं, लेकिन इनमें से मात्र दो प्रश्नों के विकल्पों को गलत माना गया। विशेषज्ञों द्वारा आपत्तियों के निस्तारण के बाद परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय ने सोमवार को संसोधित उत्तरमाला जारी की। इसमें प्राथमिक स्तर की परीक्षा में संस्कृत एवं उर्दू के एक एक प्रश्न को गलत माना गया। इन प्रश्नों के चार में एक भी विकल्प सही नहीं थे। सचिव डॉ. सुत्ता सिंह के मुताबिक आपत्तियों के निस्तारण के बाद कॉपियों के मूल्यांकन का काम तेजी से निपटाया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, UP TET 2017 रिजल्ट 30 नवंबर तक आ जाएगा।

एक ही मार्क्स का होगा फायदा


बुकलेट 'ए' में संस्कृत सेक्शन के प्रश्न 76 और वहीं दूसरी ओर उर्दू सेक्शन के प्रश्न 76 का कोई भी उत्तर सही नहीं है। ऐसे में इनका जवाब देने वालों को एक-एक नंबर मिलेगा। अभ्यर्थियों को अधिकतम एक नंबर का ही लाभ मिलेगा क्योंकि दोनों विषय वैकल्पिक हैं। अभ्यर्थी किसी एक का ही जवाब दे सकते थे।

Updated on:
7 Nov 2017, 11:43 AM IST
Published on:
Also Read
View All
अग्निवीरों की सेवा अवधि 2 साल बढ़ाने पर अवधेश प्रसाद ने साधा निशाना, बोले- सपा की सरकार आते ही 24 घंटे में योजना खत्म

‘PDA में D यानी दलित की स्थिति दयनीय’, ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- महाराज, जमीन पर उतरिए, आम जनता से भी मिलिए

UP चुनाव: यूपी में यादव-कुर्मी के बाद तीसरा बड़ा वोटबैंक कौन? 2027 में भाजपा और सपा के लिए क्यों अहम

‘कर्म ही पूजा है, भगवान कृष्ण पर विवादित बयान बर्दाश्त नहीं’: धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कृष्ण कन्हैया पाल ने खोला मोर्चा

‘बिना विधायक बने भी कई लोग बने हैं सीएम’: अखिलेश यादव के समर्थन में उतरे रविदास मेहरोत्रा, बोले- फिर बनेगी सपा सरकार