लखनऊ

यूपी में एक माह में 87 प्रतिशत घटा कोरोना संक्रमण, पहली बार एक दिन में संक्रमितों की संख्या पांच हजार से कम

यूपी की अब तक की बड़ी खबरें
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 May 2021, 7:39 AM IST
good morning patrika
यूपी टाॅॅप 5 न्यूज

लखनऊ. पत्रिका उत्तर प्रदेश का सभी पाठकों को सुबह का नमस्कार। आप सभी स्वस्थ्य रहें, खुश रहें और आपका दिन शुभ हो। दिन की शुरुआत से पहले आइए जान लेते हैं यूपी की आज की प्रमुख खबरें।

यूपी में कोरोना संक्रमण काफी तेजी से घटा है। पिछले एक माह में संक्रमण 87 फीसदी तक घट गया है। रिकवरी दर भी सबसे बेहतर होने के चलते पुराने मरीज लगातार ठीक हो रहे हैं। इससे एक्टिव केस में भी कमी आई है। प्रदेश में पहली बार एक दिन में 5000 से कम संक्रमित मिले हैं।


यूपी के शिक्षामंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी के भाई अरुण कुमार के सिद्घार्थ विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने पर विवाद। गरीब कोटे से नियुक्ति पाने का लगा आरोप। विपक्ष ने ईडब्लयूएस प्रमाण पत्र की जांच की मांग की। मंत्री ने दी सफाई, किसी को आपत्ति हो तो जांच करा ले।


यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज पूर्वांचल के दौरे पर होंगे। मुख्यमंत्री पहले आजमगढ़ जाएंगे, जहां वह कोरोना को लेकर व्यवस्था की समीक्षा तीसरी लहर से बचाव के लिये तैयारियां करेंगे। मुख्यमंत्री आजमगढ़ के बाद वाराणसी और मिर्जापुर मंडल का भी दौरा करेंगे


उत्तर प्रदेश में भी तूफान 'यास’ का खतरा। 27 जिलों में 24 से 28 मई के बीच तूफान की चेतावनी। मौसम विभाग ने किया अलर्ट, लोगों को सतर्क रहने की दी गई सलाह। डीएम और राहत आयुक्त को भी अलर्ट किया गया। बंगाल की खाड़ी में आने वाले चक्रवाती तूफान 'यास’ का असर 28 मई से पहले बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में हो सकता है।


परीक्षा के लिये यूपी बोर्ड पूरी तरह से तैयार, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा, सरकार का निर्देश मिलते ही एक महीने में परीक्षा कराकर परिणाम घोषित कर देंगे।

Published on: