लखनऊ

रायबरेली हादसे से लेकर मकानों व दुकानों के किराए तक यह प्रमुख खबरें

मुख्यमंत्री ने किया रायबरेली रेल हादसे में मृतकों के आश्रितों के लिए 2 लाख के मुआवजे का ऐलान

2 min read
Oct 10, 2018
रायबरेली हादसे से लेकर मकानों व दुकानों के किराए तक यह प्रमुख खबरें

लखनऊ. मुख्यमंत्री ने किया रायबरेली रेल हादसे में मृतकों के आश्रितों के लिए 2 लाख के मुआवजे का ऐलान। वहीं घायलों को 50,000 रुपये मुआवजे के तौर पर दिए जाएगा।

रायबरेली हादसे में मुख्यमंत्री घायलों के लिए किया 50,000 हजार का ऐलान

ये भी पढ़ें

रायबरेली रेल हादसे के बाद मंडल के सभी डीएम और एसएसपी को विशेष सतर्कता के निर्देश

रायबरेली. रायबरेली में नई दिल्ली से चल कर मालदा टाउन जाने वाली न्यू फरक्का एक्सप्रेस डिरेल हो गई। इस हादसे में ट्रेन के इंजन सहित 6 बोगियां पटरी से उतर गई हैं। इस ट्रेन हादसे में 9 लोगों की मौत बताई जा रही है जिसमें दो बच्चों भी शामिल हैं। साथ ही 41 लोग घायल हुए। मुख्यमंत्री ने मृतकों के आश्रितों के लिए 2 लाख व घायलों को 50,000 मुआवजा देने की बात कही है।

लखनऊ में 700 रुपये में मैच का मजा

लखनऊ. राजधानी के इकाना स्टेडियम में 6 नवंबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मुकाबले को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने के मिल रहा है। भारत और वेस्टइंडीज टी-20 मैच की टिकट दरों को यूपीसीए और स्टेडियम प्रबंधन द्वारा फाइनल कर दिया गया है। स्टेडियम प्रबंधन द्वारा टिकट की सबसे कम दर 700 रूपए तय की गई है लोकिन 700 रूपए की टिकट के साथ ही आपको 28 प्रतिशत जीएसटी का चार्ज अलग से देना होगा।

लखनऊ समेत 60 जगहों से सी प्लेन उड़ान भरेंगे: नितिन गडकारी

लखनऊ. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकारी ने कहा कि लखनऊ से इलाहाबाद, इलाहाबाद से वाराणसी, दिल्ली से आगरा और वाराणसी से हल्दिया के बीच लगभग 60 जगहों पर सी पोर्ट बनेंगे। यहीं से सी प्लेन उड़ेंगे। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोशिश रहेगी कि कुंभ मेला शुरू होने से पहले पैसेंजर इन सी प्लेन से उड़ान भरना शुरू कर दें। इसका शुभारंभ अगले साल प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र से होगा।

एलडीए बढ़ाएगा मकानों व दुकानों का किराया

लखनऊ. एलडीए अपने 3000 मकानों और दुकानों का किराया बढ़ाने जा रहा है। इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है। प्राधिकारण के रेंट विभाग ने किराया बढ़ाने पर मंजूरी दे दी है। 11 अक्टूबर को इस मामले में बैठक होगी, जिसपर किराया बढ़ाए जाने पर निर्णय लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें

मोदी विरोधी बयान पर केंद्रीय मंत्री गडकरी ने दी सफाई, राहुल से पूछा- आपको मराठी कब से समझ आने लगी?

Published on:
10 Oct 2018 04:45 pm
Also Read
View All