लखनऊ

UP Top News: लखनऊ में किसान मोर्चा की महापंचायत आज, राकेश टिकैत समेत कई दिग्गज होंगे शामिल

एक क्लिक में पढ़िये उत्तर प्रदेश की टॉप न्यूज
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Nov 2021, 8:57 AM IST
UP Top News Uttar Pradesh
UP Top News Uttar Pradesh

लखनऊ. लखनऊ में किसान मोर्चा की महापंचायत आज। अहम मांगों के साथ रणनीति का होगा ऐलान। राकेश टिकैत समेत कई होंगे शामिल।

लखनऊ. पदोन्नति के लिए महिला कार्मिकों को देनी होगी परीक्षा। उन्हें विशेष प्रशिक्षण दिलाकर लिखित परीक्षा कराने की तैयारी है, ताकि वे पुरुषों की तरह मेट के पद पर पदोन्नत हो सकें। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को मानदेय का भी भुगतान मिलेगा। प्रदेश में करीब 44 हजार महिलाओं को अब तक महिला मेट के रूप में जोड़ा जा चुका है।

लखनऊ. सपा संस्थापक मुलायम सिंह का जन्मदिन आज, अखिलेश लखनऊ में काटेंगे केक, शिवपाल कराएंगे दंगल।

गोरखपुर. गोरखपुर में आज बूथ अध्यक्षों को जीत का मंत्र देंगे भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा। सम्मेलन में गोरखपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल के 10 जिलों के 27 हजार 637 बूथ अध्यक्ष हिस्सा लेंगे।

बाराबंकी. ओवैसी का बयान- एनपीआर, एनआरसी लाए तो दूसरा शाहीन बाग खड़ा कर देंगे'।

Published on: