लखनऊ

UP Top News: नए साल में मिलेगी कोविड की नई वैक्सीन ‘जाइकोव-डी’, पहले फेज में 11.06 लाख लोगों को लगेगी वैक्सीन

एक क्लिक में पढ़ें उत्तर प्रदेश की टॉप न्यूज
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Dec 2021, 9:06 AM IST
UP Top News Uttar Pradesh
UP Top News Uttar Pradesh

- नए साल में मिलेगी कोविड की नई वैक्सीन 'जाइकोव-डी': पहले फेज में यूपी के 14 जिलों के 11.06 लाख लोगों को जाइकोव-डी वैक्सीन लगाई जाएगी.

- बुधवार 23 दिसंबर को वाराणसी आ रहे पीएम मोदी. देंगे 2100 करोड़ की 27 परियोजनाओं की सौगात. इस दौरान वह खिड़किया घाट में छह वार्डों के सुंदरीकरण कार्य, बेनियाबाग में मल्टी लेवल पार्किंग सहित 800 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे. इसके अलावा मोहनसराय-लहरतारा व चांदपुर फोरलेन सहित 700 करोड़ की परियोजना का शिलान्यास करेंगे.

- आप का वादा: यूपी में सरकार बनने पर 300 यूनिट बिजली फ्री, छह महीने में छह लाख लोगों को रोजगार का वादा.

केजरीवाल सरकार दिल्ली के बाद यूपी में भी 300 यूनिट फ्री, किसानों के लिए निशुल्क बिजली, पुराने बकाया बिल माफ, 24 घंटे बिजली, बेरोजगारों को 5000 रुपये भत्ता प्रतिमाह, हर साल 10 लाख रोजगार, सरकार बनते ही पहले छह महीने में छह लाख रोजगार, महिलाओं को फ्री बस यात्रा, वृद्धा पेंशन 2000 रुपये प्रतिमाह दिलाएगी.

- ठंड का कहर, कानपुर और वाराणसी में दो दिन इंटर तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद. यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई सहित सभी बोर्ड के विद्यालय दो दिन 23 और 24 दिसंबर को बंद रहेंगे.

- सपा से जुड़े नेताओं, कारोबारियों के यहां करोड़ों की अघोषित संपत्ति के मिले सबूत.

Published on: