लखनऊ

UP Top News: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जारी करेंगे पीएम किसान की 10वीं किस्त

एक क्लिक में पढ़ें उत्तर प्रदेश की टॉप न्यूज
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Jan 2022, 9:47 AM IST
UP Top News Uttar Pradesh
UP Top News Uttar Pradesh

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जारी करेंगे पीएम किसान की 10वीं किस्त, पीएम मोदी किसान उत्पादक संगठनों को इक्विटी ग्रांट की राशि भी हस्तांतरित करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर 12:30 बजे किसानों को पीएम किसान योजना की 10वीं किस्त की रकम ट्रांसफर करेंगे.

- नए साल के आगमन पर कटरा के वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ के बाद 12 लोगों की मौत, 20 घायल. मरने वालों में चार उत्तर प्रदेश से.

- अतीक अहमद पर जेल से 5 करोड़ रंगदारी मांगने का आरोप, प्रॉपर्टी डीलर जीशान अहमद ने लगाए आरोप. माफिया के बेटे समेत 7 नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज. जबरन जमीन कब्जाने, धमकाने और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में यह मुकदमा दर्ज हुआ है.

- तीन जोन के एडीजी समेत आठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले. लखनऊ जोन के एडीजी एसएन साबत को डीजी के पद पर पदोन्नति के बाद पावर कारपोरेशन में डीजी बनाया गया.

- रविवार को मेरठ आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का करेंगे शिलान्यास. इस दौरान यातायात रहेगा डायवर्ट. मुरादनगर से खतौली तक गंगनहर पटरी पर सफर नहीं कर सकेंगे आम लोग.

- आज से बच्चों के वैक्सीनेशन का रजिस्ट्रेशन शुरू. 15 से 18 उम्र वाले कोविन ऐप या ऑन-साइट स्लॉट बुकिंग कर सकेंगे. वैक्सीनेशन के स्लॉट बुकिंग के लिए 10वीं का आईडी कार्ड भी मान्य.

Updated on:
1 Jan 2022, 9:47 AM IST
Published on: