लखनऊ

UP Top News: ईडी के पूर्व जॉइंट डायरेक्टर राजेश्वर सिंह का वीआरएस मंजूर, बीजेपी के टिकट पर सुल्तानपुर से बन सकते हैं उम्मीदवार

एक क्लिक में पढ़ें उत्तर प्रदेश की टॉप न्यूज
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Feb 2022, 10:06 AM IST
UP Top News Uttar Pradesh
UP Top News Uttar Pradesh

- ईडी के पूर्व जॉइंट डायरेक्टर राजेश्वर सिंह का वीआरएस मंजूर. यूपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी के टिकट पर सुल्तानपुर से बन सकते हैं उम्मीदवार. कई बड़े केस का हिस्सा. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के पूर्व जॉइंट डायरेक्टर राजेश्वर सिंह ने सोमवार ही अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट कर यह जानकारी दी कि भारत सरकार ने उनका वीआरएस (स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति) स्वीकार कर लिया है.

- 12 जिलों की 61 विधानसभा सीटों के लिए नामांकन की प्रक्रिया आज से. पांचवें चरण में कुल 2,24,77,494 मतदाता, 27 फरवरी को पांचवें चरण की वोटिंग. पांचवें चरण के 12 जिलों अमेठी, रायबरेली, सुलतानपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, बाराबंकी, अयोध्या, बहराइच, श्रावस्ती व गोंडा की 61 विधान सभा सीटों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.

- यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह गाजियाबाद दौरे पर. तीन विधानसभा क्षेत्रों मोदीनगर, लोनी और सदर सीट पर करेंगे उम्मीदवारो के पक्ष में वोट की अपील करेंगे. स्वतंत्र देव सिंह मंगलवार की सुबह 11:30 बजे सीएमडी हॉल, मोदीनगर, गाजियाबाद में मोदीनगर विधानसभा के प्रभावी मतदाताओं के साथ संवाद करेंगे. वहीं दोपहर 12:30 बजे भाजपा सरकार की उपलब्धियों के साथ घर-घर पहुंचकर जनसम्पर्क करेंगे.

- बीजेपी नेत्री अपर्णा यादव का मंगलवार से दो दिन का रायबरेली दौरा. पांच चुनावी कार्यक्रमों में करेगी शिरकत. रायबरेली की सदर विधानसभा के मंडल अमावां में मतदाता बैठक में शामिल होगी. दोपहर 12 बजे डिघिया चौराहे पर पहली बैठक करेंगी.

- बाबरी विध्वंस के आरोपी कारसेवक संतोष दुबे ने किया चुनाव लड़ने का ऐलान. कारसेवक संतोष दुबे के अयोध्या विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान.

Published on:
Also Read
View All