लखनऊ

UP Top News: प्रदेश में सियासी समागम, अखिलेश करेंगे अलीगढ़ और मथुरा का दौरा, मायावती सहारनपुर में जनसभा करेंगी संबोधित

एक क्लिक में पढ़ें उत्तर प्रदेश की टॉप न्यूज
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Feb 2022, 9:56 AM IST
UP Top News Uttar Pradesh
UP Top News Uttar Pradesh

- सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का अलीगढ़ और मथुरा दौरा है. अखिलेश यादव मथुरा मांट विधानसभा के आदर्श इंटर कॉलेज में जनसभा करेंगे. मांट से वृन्दावन होते हुए आएंगे मथुरा, कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठक.

- बसपा सुप्रीमो मायावती का सहारनपुर दौरा. मायावती सहारनपुर के रामपुर मनिहारान विधानसभा क्षेत्र के टपरी स्टेशन के पास एक जनसभा को संबोधित करेंगी. मंडल स्तरीय यह चुनावी जनसभा टापरी नाडल रोड स्थित टापरी में इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास होगी.

- गोरखपुर के मोहद्दीपुर के गोपाल मंदिर जाएंगे योगी. वहां से सिख समुदाय की गलियों घर-घर जा कर जनसंपर्क करेंगे. लोगों को जागरुक करेंगे और मोहद्दीपुर गुरुद्वारे में मत्था टेकेंगे. इसके बाद शामली और मुजफ्फरनगर का दौरा.

- उन्नाव -हरदोई मार्ग पर पुलिस की वैन पर पलटा ट्रक, 3 पुलिसकर्मियों की दबने से मौत. मुख्यमंत्री योगी ने पुलिसकर्मियों की दुखद मृत्यु पर शोक व्यक्त किया.

- पश्चिमी विक्षोभ ने बदला उत्‍तर प्रदेश में मौसम का मिजाज, 3 दिनों में बढ़ेगी ठंड. तेज बारिश और ठंडी हवाओं के चलने से उत्‍तर प्रदेश में ठंड और कोहरे का प्रकोप बढ़ने का पूर्वानुमान जताया गया है. पिछले 2-3 दिनों से प्रदेश में मौसम का मिजाज तल्‍ख बना हुआ है. बारिश और ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी गेहूं, दलहन और तेलहन की फसलों को व्‍यापक पैमाने पर नुकसान होने की आशंका है.

Updated on:
5 Feb 2022, 9:56 AM IST
Published on: