1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Top News: सीएम योगी आज गोरखपुर से दाखिल करेंगे नामांकन, जनसभा को भी करेंगे संबोधित

एक क्लिक में पढ़ें उत्तर प्रदेश की टॉप न्यूज
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 4 Feb 2022, 9:50 AM IST

UP Top News Uttar Pradesh

UP Top News Uttar Pradesh

- सीएम योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर में दाखिल करेंगे नामांकन. नामांकन के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सहित जनसभा को संबोधित करेंगे योगी. प्रशासन की ओर से विधानसभा चुनाव 2022 के तहत चार फरवरी से शुरू होने वाले नामांकन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

- आम आदमी पार्टी ने जारी की 19 उम्मीदवारों की 8वीं सूची. लखनऊ के बक्शी का तालाब से डॉ एसपी पाण्डेय, प्रयागराज के फाफामऊ से संजय प्रकाश शुक्ला, प्रयागराज के प्रतापपुर से हरीश चंद्र मिश्र, उन्नाव के भंगवंत नगर से नवीन कुमार शर्मा को टिकट

यह भी पढ़ें: मुनव्वर राणा की बेटी उरुशा का दावा, अखिलेश ने मुसलमानों के साख किया धोखा, कांग्रेस खड़ी है महिलाओं के साथ

- बारिश और ओले से उत्‍तर प्रदेश बेहाल, 8 फरवरी तक बिगड़ा रहेगा मौसम, ओले गिरने की भी संभावना. मौसम विभाग का यूपी के कुछ जिलों के लिए आरेंज अलर्ट तो कुछ के लिए यलो अलर्ट जारी. 9 फरवरी से साफ होगा मौसम.

- लखनऊ में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, मसाज पार्लर की आड़ में लड़कियों को ड्रग्स और नशीली दवाएं देकर बनाया जाता था बंधक. 6 आरोपी गिरफ्तार. एसीपी गोमतीनगर ने बताया कि नौकरी का झांसा देकर युवतियों को पार्लर में बुलाया जाता था. आरोपितों की चंगुल में फंसी चिनहट निवासी युवती ने पुलिस से मामले की शिकायत की थी.

यह भी पढ़ें: UP Top News: ईडी के पूर्व जॉइंट डायरेक्टर राजेश्वर सिंह का वीआरएस मंजूर, बीजेपी के टिकट पर सुल्तानपुर से बन सकते हैं उम्मीदवार

- जब्त होंगे पीयूष जैन के 196.45 करोड़ रुपए और 22 किलो सोना, लगेगा 107 फीसदी टैक्स और पेनल्टी. 16 करोड़ तक लग सकता है जुर्माना.