1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुनव्वर राणा की बेटी उरुशा का दावा, अखिलेश ने मुसलमानों के साख किया धोखा, कांग्रेस खड़ी है महिलाओं के साथ

मुनव्वर राणा की बेटी उरुशा राणा ने कहा कि उनके पिता मुनव्वर राणा नहीं बल्कि योगी लखनऊ छोड़कर गोरखपुर जाएंगे। सीएम योगी के साथ ही उरुशा ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सपा ने मुसलमानों के साथ धोखा किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 2 Feb 2022, 10:51 AM IST

Munawwar Rana Daughter Urusha said Akhilesh Yadav Cheated Muslims

Munawwar Rana Daughter Urusha said Akhilesh Yadav Cheated Muslims

यूपी विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में बहुत ज्यादा समय शेष नहीं है। चुनावी सरगर्मी के साथ ही चुनावी बयानबाजी भी बढ़ने लगी है। बीते दिनों मशहूर शायर मुनव्वर राणा ने मुख्यमंत्री योगी पर तीखी बयानबाजी करते हुए कहा था कि योगी दोबारा सीएम बने, तो वह जनपद ही छोड़ देंगे। इस बयान में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं मुनव्वर राणा की बेटी उरुशा राणा ने कहा कि उनके पिता मुनव्वर राणा नहीं बल्कि योगी लखनऊ छोड़कर गोरखपुर जाएंगे। सीएम योगी के साथ ही उरुशा ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सपा ने मुसलमानों के साथ धोखा किया है।

अखिलेश पर साधा निशाना

उरुशा ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश ने मुसलमानों को धोखा दिया है। एनआरसी प्रोटेस्ट में जब वह धरने में शामिल हुई थीं, तो अखिलेश ने उनसे कहा था कि वह धोखे से रास्ता भटक गई हैं। उरशा ने कहा कि अखिलेश यादव ने कभी भी मुसलमानों का हित नहीं चाहा। दूसरी ओर उन्होंने कांग्रेस की तारीफ में कसीदे पढ़े। उरुशा ने कहा कि कांग्रेस महिला और महिलाओं के साथ खड़ी है। कांग्रेस ने जिस हिसाब से एनआरसी का मुद्दा उठाया और मुझे टिकट दिया, उससे साफ है कि कांग्रेस मुस्लिम के हर मुद्दे में साथ खड़ी है।

यह भी पढ़ें: आजम खान ही नहीं, राजा भैया, मुख्तार अंसारी समेत, सलाखों के पीछे रहकर चुनाव लड़ चुके हैं ये नेता

कांग्रेस मुसलमानों के साथ, महिलाओं के साथ

उरुशा ने कहा कि कांग्रेस मुसलमानों के साथ खड़ी है, महिलाओं के साथ खड़ी है। कांग्रेस ने मुझपर भरोसा जताया है, तो हम जरूर जीत कर आएंगे। उन्होंने कहा कि मुनव्वर राणा मेरे पिता है। उनकी सोच हमेशा से अलग और काफी गहरी रही है। इस बार मेरे पिता नहीं बल्कि योगी जी लखनऊ छोड़कर गोरखपुर जाएंगे।