लखनऊ

UP TOP NEWS: 7 फरवरी से खुल रहे कक्षा 9वीं से 12वीं तक के स्कूल, 8वीं तक चलेगी आनलाइन क्लास

एक क्लिक में पढ़ें उत्तर प्रदेश की टॉप न्यूज
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Feb 2022, 9:59 AM IST
UP Top News Uttar Pradesh
UP Top News Uttar Pradesh

- लंबे समय के बाद सोमवार 7 फरवरी से खुल रहे कक्षा 9वीं से 12वीं तक के स्कूल. बच्चों और स्कूल स्टाफ को मास्क पहनना अनिवार्य. कोविड गाइडलाइन के पालन के साथ होगी पढ़ाई. 8वीं तक चलेगी आनलाइन क्लास.

- यूपी के सीएम आदित्यनाथ का रविवार को मथुरा और अलीगढ़ दौरा है. अलीगढ़ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे. मथुरा में पांच दिन के भीतर सीएम योगी का यह दूसरा दौरा है. रविवार को मांट विधानसभा के टेंटीगांव में जनसभा को संबोधित करेंगे.

- गृहमंत्री अमित शाह का रविवार को लखनऊ, बागपत और अमरोहा दौरा. अमित शाह जारी करेंगे उत्तर प्रदेश भाजपा के 'लोककल्याण संकल्प पत्र'. अमित शाह का बीजेपी प्रदेश कार्यालय लखनऊ में कार्यक्रम. बागपत, अमरोहा में जनसभा का कार्यक्रम है.

- सीएम योगी और गोरखनाथ मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी. लखनऊ विधानसभा और मेरठ में भी बम धमाके की धमकी. लेडी डॉन नाम के ट्विटर एकाउंट से मिली धमकी. पुलिस अफसरों ने एहतियातन गोरखनाथ मंदिर में चेकिंग कराई. सुरक्षा को लेकर सतर्कता और ज्यादा बढ़ा दी गई है. धमकी देने वाले के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

- बसपा सुप्रीमो मायावती आज अलीगढ़ में, पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में नुमाइश मैदान पर आयोजित जनसभा को करेंगी संबोधित.

Updated on:
6 Feb 2022, 9:59 AM IST
Published on:
Also Read
View All